फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will hold a meeting in Sudhail today regarding the siege of DC office.

Yamuna Nagar News: डीसी कार्यालय के घेराव को लेकर आज सुढैल में बैठक करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers will hold a meeting in Sudhail today regarding the siege of DC office.
बैठक के बारे में जानकारी देते भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला मुख्यालय पर डीसी कार्यालय के घेराव को लेकर 19 फरवरी को सुढैल गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की बैठक होगी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष ने बताया कि पंजाब के किसानों पर शंभू बॉर्डर पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर कार्यकारिणी ने कड़ा फैसला लिया है। 21 फरवरी को पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक व ट्रैक्टरों के साथ डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। घेराव की तैयारी को लेकर 19 फरवरी को सुढैल गांव में महेंद्र सिंह के आवास पर जिला और मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की अहम बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सुभाष ने कहा कि पूरे देश का किसान एक है। किसानों की मांगों और मान सम्मान को लेकर जिले के किसान किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। किसानों की मांगों के लिए हम बलिदान देने को तैयार हैं। मौके पर जसबीर अजीजपुर, दिलबाग ताहरपुर, सुभाष हड़तौल, महेंद्र सुढैल, सुखदेव सलेमपुर, अशोक कांबोज डांगी, स. कुलविंद्र सिंह सिंधु, साहिल सेतिया रादौर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed