फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will get popular saplings for Rs 12, Yamunanagar

किसानों को 12 रुपये में मिलेगी पॉपुलर की पौध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get popular saplings for Rs 12, Yamunanagar
नर्सरी में खड़ी पॉपुलर की पौध को दिखाते वन विभाग अधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पॉपुलर की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वन विभाग उन्हें सस्ती दर पर पॉपुलर के पौधे उपलब्ध कराएगा। विभाग की नर्सरियों में पॉपुलर की चार लाख पौध को तैयार किया गया है। अगले साल एक जनवरी से विभाग किसानों को पौधे उपलब्ध कराएगा। निजी नर्सरियों में पॉपुलर के एक पौधे की कीमत 30 रुपये है। वहीं विभाग किसानों को 12 रुपए प्रति पौध के हिसाब से उपलब्ध कराएगा।
हर साल वन विभाग नर्सरी में पॉपुलर की चार लाख तैयार करता है। इस बार भी इतनी ही पौध को तैयार किया गया। इसमें पॉपुलर की 109 व 110 किस्म के पौधे हैं। इस किस्म के पौधो की सबसे बड़ी खासियत यह है की ये जल्दी ही बड़े हो जाते हैं और दूसरे पेड़ों की अपेक्षा इनकी मोटाई भी बढती है। मांग को देखते हुए वन विभाग की नर्सरी में पॉपुलर की 109 व 110 किस्म के पौधे तैयार किए गए। इसके अलावा इस बार नई किस्म 183 के पौधे भी तैयार किए गए हैं। विभाग ने यह पौधे छछरौली, साढौरा व जगाधरी रेंज की नर्सरी में तैयार किए हैं।
विज्ञापन

जिले की नर्सरियों में पॉपुलर की करीब चार लाख पौध को तैयार किया गया है। मांग के अनुसार पौध को तैयार किया गया है। निजी नर्सरियों में पॉपुलर का एक पौधा 30 रुपये में मिलता है। विभाग किसानों को 12 रुपये प्रति पौध के हिसाब से उपलब्ध कराएगा। एक जनवरी से यह प्रक्रिया शुरू होगी। - सूरजभान चंदेला, जिला वन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed