फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will block roads against the condition of reduction in payment if grains are shriveled and broken

गेहूं का दाना सिकुड़ा व टूटा होने पर पेमेंट में कटौती की शर्त पर सड़कें जाम करेंगे किसान, ये है केंद्र की शर्त

Tue, 11 Apr 2023 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 07:58 PM IST
सार

गेहूं की खरीद में कटौती की शर्त पर 13 को सड़कें जाम करने का फैसला लिया गया है। गेहूं का दाना सिकुड़ा व टूटा होने पर सरकार 5.31 रुपये से 31.87 रुपये प्रति क्विंटल काटेगी। भाकियू 13 अप्रैल को सभी अनाज मंडियों के सामने सड़कें जाम करेगी।  

विज्ञापन
Farmers will block roads against the condition of reduction in payment if grains are shriveled and broken
जगाधरी अनाज मंडी में सरकार के निर्णय के खिलाफ बैठक करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनाज मंडियों में गेहूं की आवक ने जोर पकड़ लिया है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पत्र के अनुसार किसान अनाज मंडियों में जो गेहूं बेचेगा उसमें यदि पिचका व टूटा हुआ दाना ज्यादा होगा तो उसकी एवज में किसानों की पेमेंट से कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


यह कटौती प्रतिशत के आधार पर न्यूनतम 5 रुपये 31 पैसे से लेकर अधिकतम 31 रुपये 87 पैसे प्रति क्विंटल होगी। जैसे ही इन आदेशों के बारे में किसानों को पता चला तो वह इसके विरोध में उतर आए। किसानों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने 13 अप्रैल को जिले की सभी अनाज मंडियों के सामने सड़क जाम करने की घोषणा कर दी। किसानों के इस निर्णय से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के यमुनानगर जिला प्रधान संजू गुदियाना की अध्यक्षता में मंगलवार को जगाधरी अनाज मंडी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंडी एसोसिएशन के प्रधान मुनीश कांबोज ने भी हिस्सा लिया। संजू गुदियाना ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार किसान को बर्बाद करना चाहती है। सरकार ने जो पत्र जारी किया है उसके अनुसार यदि किसान द्वारा बेचे गए गेहूं का दाना सिकुड़ा व टूटा हुआ है तो उसकी राशि किसान को की जाने वाली पमेंट में से काटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers will block roads against the condition of reduction in payment if grains are shriveled and broken
अनाज मंडी जगाधरी में रखी गेहूं से भरी बोरियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

6 प्रतिशत दाना सिकुड़ा होने या टूटने पर पेमेंट से कोई कटौती नहीं होगी। लेकिन 6 से 8 प्रतिशत पर 5.31 रुपये, 8 से 10 प्रतिशत पर 10.62 रुपये, 10 से 12 प्रतिशत पर 15.93 रुपये, 12 से 14 प्रतिशत पर 21.25 रुपये, 14 से 16 प्रतिशत पर 26.56 रुपये और 16 से 18 प्रतिशत पर अधिकतम 31.87 रुपये प्रति क्विंटल की दर से काटे जाएंगे। इसलिए भाकियू ने 13 अप्रैल को सभी अनाज मंडियों के आगे सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। संजू ने कहा कि इस कटौती को किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।

आरोप लगाया कि भारत सरकार किसानों से खेती छुड़वाना चाहती है। फसल खरीद में अनेक प्रकार की शर्तें लगाकर खरीद से भागना चाहती है। अबकी बार गेहूं की फसल अच्छी पैदावार हुई है लेकिन सरकार खरीदने में आनाकानी कर रही है। अगर किसी किसान की गेहूं में किसी भी प्रकार का कोई डैमेज नहीं है तो उसको भी जिले के किसानों को 10 प्रतिशत के हिसाब से सरकार को काट देना पड़ेगा।

अगर सरकार बुधवार तक जारी किए गए आदेश को वापस नहीं लेती तो 13 अप्रैल को सभी अनाज मंडियों के आगे रोड को जाम किया जाएगा। मौके पर भाकियू जिला महासचिव गुरवीर सिंह, जगाधरी ब्लॉक प्रधान कृष्णपाल, वीरा राम, माया राम, महेंद्र सिंह, जगाधरी अनाज मंडी प्रधान मनीष कांबोज उपस्थित रहे।

सरकार निर्णय वापस लेः सुभाष गुर्जर
भारतीय किसान यूनियन (रतनमान) के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर सरकार एमएसपी खरीद में किसानों के लिए नए तुगलकी फरमान जारी कर रही है। सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। पहले ही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं खत्म हो चुकी है। जहां एक तरफ किसान बोनस की मांग कर रहा है। वहीं सरकार ने पेमेंट में कटौती करने के आदेश जारी कर किसान के साथ धोखा किया है। सरकार के हर तुगलकी फरमान का भाकियू डटकर विरोध करेगी। मौके पर महिंद्र सुडैल, राजीव तेजली, नीटू, पवन गोयल दामला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed