{"_id":"5eaebf848ebc3e9031065231","slug":"farmers-stop-57-crore-in-chhachrauli-grain-market42","type":"story","status":"publish","title_hn":"छछरौली अनाज मंडी में किसानों का गेहूं का करीब 57 करोड़ रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छछरौली अनाज मंडी में किसानों का गेहूं का करीब 57 करोड़ रुका
अनाज मंडी में किसानों की पिछले 14 दिनों से गेहूं के पेमेंट ना आने से किसानों ने रोष प्रकट किया है। किसानों का कहना है कि जब से मंडी चली है तब से लेकर पेमेंट नहीं हुई है। किसानों के करीब ₹57 करोड की पेमेंट बकाया है। किसान तेजवीर, महिंद्र, करण, राजवीर, जगदेव व सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी सीजन को चले हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं। अब तक किसानों की गेहूं की पेमेंट नहीं की गई है। जबकि सरकार का कहना है कि गेहूं की पेमेंट 36 से 72 घंटे के अंदर कर दी जाएगी। 14 दिन बीतने के बाद भी किसानों की गेहूं की एक भी पेमेंट नहीं की गई। पेमेंट ना मिलने से किसानों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसको लेकर किसानों ने रोष प्रकट किया है। किसानों का कहना है कि सीजन शुरू हुए को 14 दिन हो गए और दुकानदार घर तक आने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि मंडी का आधे सीजन निकल गया है और आप की फसलें भी मंडी में बिक चुकी है। खाद बीज व अन्य दुकानदार जिनको फसल बिकने की बात कहकर समान उठाया हुआ था। वह बार-बार हिसाब निपटाने की बात करते हैं। किसानों का कहना है कि दुकानदारों को एक-दो दिन बोलकर 14 दिन निकल गए हैं और अब तक गेहूं के पेमेंट नहीं की गई। किसानों का कहना है कि जल्दी से जल्दी गेहूं की पेमेंट की जाए ताकि वह लोगों का कर्जा चुका सके। अनाज मंडी एसोसिएशन सदस्य जगमाल शेरपुर ने बताया कि मंडी सीजन को शुरू हुए 14 दिन हो चुके हैं। लेकिन आज तक एक बार भी किसानों की गेहूं की पेमेंट नहीं आई है। छछरौली अनाज मंडी की करीब ₹57 करोड की पेमेंट रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि किसान रोजाना पेमेंट के बारे में मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पैसे लेने वाले रोजाना सर पर खड़े हैं। उनके आगे रोजाना शर्मिंदा होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि लाक डाउन में और तो सभी काम धंधे तो बंद पड़े हैं। फसल ही एकमात्र सहारा है जिससे किसान आस लगाए बैठे हैं। लोगों को इसी उम्मीद पर वायदे किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मंडी में उठान की भी बहुत बड़ी समस्या है। उठान बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। मार्केट बोर्ड सचिव ऋषि राज यादव का कहना है कि पेमेंट डालने के प्रोसेस में ही थोड़ा समय लग गया। जिसकी वजह से पेमेंट लेट हो गई है। सारा प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। एक-दो दिन में ही सभी किसानों की गेहूं की बकाया पेमेंट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।