फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers protest against India-US deal

Yamuna Nagar News: किसानों ने भारत-अमेरिका की डील का किया विरोध

Wed, 18 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against India-US deal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव कडकौली में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह का किसान सम्मेलन हुआ। सम्मेलन जिला प्रधान जसप्रीत सिंह बलोली के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान किसानों ने अमेरिका से कृषि ट्रेड डील की खिलाफत की और सरकार के प्रति रोष जताया।
सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी मुख्यातिथि रहे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि अपने व देश हित के लिए किसानों को स्वयं नीतियां बनानी पड़ेगी। सरकारे न कभी किसान हितैषी हुई है और न ही किसानों को भविष्य में कोई उम्मीद है। अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ेगी। मोहड़ी ने किसानों से 23 से 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र में मुख्य आवास पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान प्रचारक नवदीप सिंह जलबेडा ने कहा कि आज किसान और किसानी दोनों गंभीर संकट में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि वर्ष 2020 में तीन कृषि कानूनों को किसानों के लंबे आंदोलन और 750 किसानों की मौत के बाद वापस लेना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार विभिन्न योजनाओं से किसानों की जमीनों पर दाव लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा भारत-अमेरिका ट्रेड डील कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक है और यह रद्द करने की मांग की। वहीं, संगठन ने चेतावनी दी कि यदि ट्रेड डील वापस नहीं ली गई तो किसानों सड़क पर उतरेंगे और इसके विरोध में आंदोलन करेंगे। इसके अलावा किसानों को फसल के उचित दाम, बढ़ती लागत, सिंचाई, बिजली और कर्ज जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान गुरमीत सिंह माजरी, जयसिंह जलबेडा, कुलदीप सिंह मोहड़ी, मनजीत सिंह, शुभम शेरपुर, बलजीत सिंह मंधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed