फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers' issues put before Agriculture Minister

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री के सामने रखे किसानों के मुद्दे

Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues put before Agriculture Minister
मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ बैठक करते भाकियू के सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से चंडीगढ़ में मिला। सुभाष गुर्जर ने बताया कि डीएपी खाद की कमी, गन्ने दाम, किसानों से जुड़े अहम मुद्दे, रादौर से यमुनानगर टूटी सड़क बनाने को लेकर, पिछले तीन वर्ष से खुर्दी से दामला पुल टूटने आदि मुद्दे कृषि मंत्री के समक्ष रखे।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विश्वास दिलाया की जो भी किसानो के मुद्दों पर आज बातचीत हुई उनका जल्दी ही समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलकर गन्ने के रेट व सड़क के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। खुर्दी से दामला पुल का 20 दिन में टेंडर करा देंगे। डीएपी कमी को लेकर मंत्री ने कहा कि इसी सप्ताह खाद का रैक लगेगा।
विज्ञापन

जिले की हर पैक्स केंद्र की डिमांड पर खाद भेज दिया जाएगा। खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। शुगर मिल चलने से पहले शुगर मिल के अधिकारियों और किसानों की एक बैठक कराएंगे। जिसमें कृषि मंत्री खुद शामिल रहेंगे। जिसमें शुगर मिल से जुड़े किसानों के मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज जयपुर, महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, सुभाष हरतोल, अरविंन कांबोज गोविंदपुरा, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, यमन सरपंच हरतोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed