{"_id":"612548a78ebc3e79ec47bd27","slug":"farmers-invited-for-mahapanchayat-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl809797167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के लिए किसानों का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के लिए किसानों का दिया न्योता
विज्ञापन
महापंचायत का किसानों को न्योता देते भाकियू जिलाध्यक्ष।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की बिलासपुर अनाजमंडी में होने वाली महापंचायत के लिए संयुक्त मोर्चा के नेता लगातार गांवों के दौरे और बैठक कर रहे हैं। मोर्चा नेता किसानों को महापंचायत में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने क्षेत्र के पांडौ, श्यामपुर, कनिपला, तुंबी, सरावा, सरावी, फाजिलपुर, सभापुर सहित साथ लगते करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया।
इस दौरान सुभाष गुर्जर ने कहा कि आज किसान की हालत सबसे ज्यादा खराब है। किसानों को उसकी मेहनत व फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है। उत्पादन व फसल के दाम की तुलना करें, तो पता चलता है कि किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। एमएसपी देने की बजाय सरकार खेती उद्योगपतियों को बेचना चाहती है। सरकार देश के लगभग सभी बड़े संस्थान उद्योगपतियों को बेच चुकी है। केवल खेती एक ऐसा साधन बचा है, जिसमें कंपनियों का एकाधिकार नहीं है। परंतु सरकार इन्हें भी बेचना चाहती है। इसी के चलते 26 अगस्त को बिलासपुर अनाज मंडी में किसान महापंचायत की जा रही है, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचेंगे। इस दौरान कर्णवीर, जिला महासचिव सतपाल, सुभाष शर्मा, कबीरपुर, जगतार सिंह जग्गी, जनक,मोहनलाल, दिलबाग, युवा जिलाध्यक्ष जसवीर, जसविंद्र व अन्य मौजूद रहे।
सुभाष ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। सरकार ने डिपो से मिलने वाला तेल बंद कर दिया है। लोगों को 250 रुपये देने की बात कही गई, लेकिन अभी तक किसी को रुपये नहीं दिए गए। यह सब पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हो रहा है। आज सरसों का तेल दो सौ प्रति लीटर पहुंच चुका है। चूंकि पूंजीपतियों ने सारी सरसों खरीद ली। बाजार में तेल के दाम बढ़ा दिए और सरकार ने डिपो पर तेल बंद कर दिया। इसके बाद सरकार डिपो से मिलने वाला किफायती राशन भी बंद कर देगी। सुभाष ने किसानों के साथ अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में अनाजमंडी पहुंचकर आंदोलन का हिस्सा बने। ताकि देश की धरोहर खेती को बचाया जा सके।
विज्ञापन
साइकिल से लेकर कारों में आएंगे किसान
सुभाष ने कहा कि किसान महापंचायत में हर किसान परिवार का बच्चा अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार की चुनौती समझते हुए अपने साधनों से पहुंचेंगे। इस दौरान साइकिल बाइक, कार और ट्रैक्टर लेकर भारी संख्या में किसान बिलासपुर अनाजमंडी में पहुंचेंगे। यहां गुरुओं और ऋषि मुनियों की धरती से अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर की पांच सितंबर की महापंचायत के लिए उन्हें समर्थन देंगे।