{"_id":"5fd906e58ebc3ec14c61df04","slug":"farmers-inked-ink-on-foundation-stones-before-mp-nayab-singh-saini-arrived-yamuna-nagar-news-knl542662197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद नायब सिंह सैनी के पहुंचने से पहले किसानों ने शिलान्यास पत्थरों पर पोती स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद नायब सिंह सैनी के पहुंचने से पहले किसानों ने शिलान्यास पत्थरों पर पोती स्याही
विज्ञापन
यमुनानगर। उद्घाटन शिला पर रंग पोतकर नारेबाजी करते किसान। वहीं पीछे खड़ा पुलिस बल।
- फोटो : Yamuna Nagar
कृषि कानूनों को लेकर जिले में किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को गांव दामला में कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी के ग्राम सचिवालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध किया और उनके पहुंचने से पूर्व ही किसानों ने मंच पर कब्जा कर लिया। साथ ही किसानों नेे शिलान्यास के पत्थर पर लाल रंग की स्याही पोत दी। किसान यही नही रुके और कार्यक्रम में लगाए गए टेंट को भी उखाड़ फेंका। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान सुभाष गुर्जर और निदेशक मनदीप रोड छप्पर के नेतृत्व में किसानों ने गांव दामला में एक और गांव खुर्दी में 3 जगह लगे शिलान्यास पत्थरों पर लाल रंग पोतकर अपना विरोध प्रकट किया। किसानों ने शिलान्यास पत्थरों पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा गाड़ दिया। वहीं, शिलान्यासों पर बीकेयू लिखकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बाद में प्रशासन की ओर से इनपर किये गये पेंट को साफ करवाकर सांसद और पूर्व राज्यमंत्री से शिलान्यास करवाया। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इन तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद अपने आप को किसान का बेटा कहते है, तो वो दिल्ली में जारी आंदोलन में किसानों के साथ इन कानूनों का विरोध करें। उन्होंनेे बताया कि जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक वह भाजपा और जजपा के किसी भी सांसद, मंत्री और विधायक को गांव में घुसने नहीं देेंगे। उनका इसी प्रकार गांव में आने पर विरोध किया जाएगा।
इस अवसर पर सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों पर कृषि कानून थोप रही है। जिसके चलते ना केवल हरियाणा और पंजाब बल्कि पूरे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा और पूंजीपति लोग सारे कृषि आधारित कार्यों पर अपना कब्जा जमा लेंगे। यह देश के भविष्य की बात है। ऐसे में जिन लोगों को हमने जनप्रतिनिधि बनाकर चुना है। वह इस मुश्किल घड़ी में किसानों का साथ दें। अगर वे साथ नहीं देते हैं तो किसान उनका हर मौके पर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा और यूपी के साथ-साथ देश भर के किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। अब सरकार को हर हाल में झुकना पड़ेगा और इन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस दौरान मनदीप रोडछप्पर, जयपाल चमरोडी, कृष्णपाल सुढ़ल, प्रदीप नगला, सुखदेव सलेमपुर, रमेश ढिल्लों, मनमनोहन रादौर, उदय सिंह कुंजल, पवन गोयल दामला, बजिंद्र राणा गोलनी, सुभाष चमरोडी, अशोक शर्मा खजुरी, मोहनलाल मुंडाखेडा, करनैल अमलोहा, बंटी राणा कुंजल, गुरदयाल कांबोज जुब्बल, प्रदीप राणा, अवतार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।