{"_id":"6a3addda8c14b15d250d57f0","slug":"farmers-hold-protest-march-against-india-us-deal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158337-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका डील के विरोध में किसानों ने किया रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका डील के विरोध में किसानों ने किया रोष मार्च
Wed, 24 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहर में रोष मार्च निकालकर नारेबाजी करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारत-अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने भाई कन्हैया साहिब चौक से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन में कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर और शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि केंद्र सरकार भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रही है। उनका आरोप है कि यदि यह समझौता लागू होता है तो अमेरिका से कृषि उत्पाद और खाद्य सामग्री कम शुल्क या बिना शुल्क के भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि इससे भारतीय किसानों की फसलों को उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा और घरेलू कृषि बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक खेती की जाती है, जबकि भारत में अधिकांश किसान छोटी जोतों पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी कृषि उत्पादों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में नहीं होंगे। उनका कहना था कि इस प्रकार की ट्रेड डील भारतीय कृषि व्यवस्था और किसानों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। गुंदियाना ने बताया कि ट्रेड डील के विरोध में देशभर में जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए समझौता किया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जून को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में किसान और मजदूर संगठनों की महापंचायत एवं बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
आवश्यकता पड़ने पर संसद, दिल्ली और केंद्रीय मंत्रियों के आवासों का घेराव करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। प्रदर्शन में जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा, डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर, जिला महासचिव विक्रांत, संगठन सचिव राजीव, कृष्ण पाल सुढल, राजेश शर्मा, नरपाल गुर्जर, देवेंद्र सिंह, नैब सिंह, राज कुमार, जसवीर शाहपुर, शुभम लेदी शामिल रहे।