फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers have become economically empowered: Kanwarpal

आर्थिक रूप से सशक्त हुए किसान : कंवरपाल

Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers have become economically empowered: Kanwarpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। यह बातें पूर्व मंत्री कंवरपाल ने विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सेक्टर-17, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने पटरी मोहल्ला, अरनौली, भारत सेवक नगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने गौरी शंकर मंदिर आदि विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में आम जनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 साल की उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

कंवरपाल ने कहा कि इन 11 वर्षों में विकास का काम हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था दो ट्रिलियन डॉलर थी, लेकिन आज वह बढ़कर 4.3 ट्रिलियन बन गई है। अन्नदाताओं को डीबीटी द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगाधरी ग्रामीण कृष्ण खदरी, मंडल अध्यक्ष जगाधरी शहर प्रियंक शर्मा, ललित कांबोज, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद रूचि कांबोज, पार्षद अंकित गोयल, पार्षद भानू प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed