{"_id":"6aab0d2a0e42af0a900eb324","slug":"farmers-guarding-motors-not-crops-for-fear-of-theft-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163019-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी के डर से फसल नहीं, मोटरों की रखवाली कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी के डर से फसल नहीं, मोटरों की रखवाली कर रहे किसान
Thu, 17 Sep 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
विक्रम
यमुनानगर/प्रतापनगर। क्षेत्र के देवधर गांव में नशा किस कदर हावी हो चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के किसान अब अपने खेतों में खड़ी फसलों से ज्यादा ट्यूबवेलों और मोटरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। गांव में बढ़ती नशे की लत के कारण चोरियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नशे की पूर्ति के लिए युवा खेतों से केबल, मोटर और अन्य कीमती सामान चुराकर औने-पौने दामों में बेच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण नशा बेचने और करने वाले 33 लोगों की सूची पुलिस को सौंप चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
देवधर गांव में दर्जनों किसानों के ट्यूबवेलों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। रात ढलते ही किसान अपनी जमीनों के बजाय ट्यूबवेल के कमरों की पहरेदारी में जुट जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण गांव में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हो रही इन चोरियों से परेशान किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है और ग्रामीणों में पुलिस व प्रशासन के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही नशा बेचने वालों और चोरों पर नकेल नहीं कसी गई तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
फोटो: 46
मेरी बैठक से कई बार गेहूं और अन्य सामान चोरी हो चुका है। हाल ही में करीब एक क्विंटल गेहूं चोरी हुआ, जिसका अभी तक पता नहीं चला। गांव में नशा करने और बेचने वालों की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे चोरी की घटनाओं को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। पुलिस प्रशासन को गांव में नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ चोरी की घटनाओं पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।- विक्रम, देवधर।
विज्ञापन
फोटो: 47
मेरे ट्यूबवेल की केबल चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब 10 से 15 हजार रुपये थी। आज तक न तो तार मिली और न चोरी करने वाले का पता चला। पहले किसान खेत और फसल की रखवाली करता था, लेकिन अब मोटर, ट्यूबवेल और बिजली की तारों की भी चिंता रहती है। चोरी की घटनाएं बढ़ने से किसानों में भय है। पुलिस को नशे के साथ चोरी की वारदात पर भी प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।- मोहित, देवधर।
फोटो: 48
मेरे ट्यूबवेल से चोर केबल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद काफी प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक सामान या चोर का पता चल नहीं पाया। गांव में नशे की समस्या बढ़ने की बात ग्रामीण लगातार उठा रहे हैं। इसके साथ चोरी की घटनाओं से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस को गांव में नियमित गश्त करनी चाहिए और जिन मामलों की शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।- राजेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि देवधर।