फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers forced to sell their crops at low prices: Ajay

कम दामों पर फसल बेचने के लिए मजबूर किसान : अजय

Wed, 08 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers forced to sell their crops at low prices: Ajay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात कह रही है। लेकिन नरमा, कपास की फसल को किसान 1200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी से कम पर बेचने पर मजबूर हो रहे हैं। बाजरे की फसल को 400 रुपये प्रति क्विंटल कम दामों पर किसानों को बेचनी पड़ रही है।
चौटाला रादौर में जजपा नेता डॉ. जरनैल सिंह पंजेटा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में धान की फसल को कोई खरीदार नहीं है। धान की फसल में नमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। मंडियों में एक-एक धान की ढेरी में तीन तीन मशीनों में अलग-अलग नमी की मात्रा निकाल कर किसानों को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से दिवाला भी निकल चुका है। पहले यह शांतिपूर्ण इलाका था, लेकिन अब गोलियां चलती है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार जापान में है। प्रदेश में अवैध वसूली की धंधा चल रहा है। चुने हुए प्रतिनिधियों को धमकियां दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने चुने हुए प्रतिनिधियों को तो सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवा दिए है, लेकिन आम आदमी को कोई सुरक्षा नहीं है। गैंगस्टरों व बदमाश शराब ठेकेदारो, बडे बडे उद्योगपतियों व बिल्डरों को धमकियां देकर वसूली कर रहे है। उन्होंने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कहा कि कांग्रेस ने 11 मास के बाद एक्सपायरी डेट की दवाई दी है।
कांग्रेस को यही करना था तो पहले कर देते। यह बात मै नहीं कह रही है कांग्रेस के नेता कह रहे है। अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला के राजनीति रूप से इक्ट्ठे हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत काल से लेकर आज तक के इतिहास में दो भाई अलग होने के बाद इक्ट्ठे नहीं हुए है। जजपा के स्थापना दिवस पर रोहतक में रैली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा का दौरा कर रहे है। जजपा की ओर से प्रदेश के सभी 22 जिलों में आयोजन कर पार्टी संगठन को प्रभावी व मजबूत बनाने के लिए नए लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम में नए लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे है। इस अवसर पर बृज शर्मा, डा. जरनैल सिंह पंजेटा, इंतजार अली, सुनील कौशल, साहिल ठसका, राजकुमार सैनी, समे सिंह खुर्दबन, मेम सिंह दहिया, दमन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed