फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers expressed their anger by burning copies of the budget

Yamuna Nagar News: बजट की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया रोष

Wed, 04 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their anger by burning copies of the budget
गांव चमरोडी में बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट करते ग्रामीण। स्वयं - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंगलवार को गांव चमरोड़ी में केंद्र सरकार के बजट का विरोध किया। सभा सदस्यों ने इसे किसान मजदूर विरोधी बताया कि बजट की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
ग्राम कमेटी सचिव संजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट में किसानों की अनदेखी की गई है, जबकि ग्रामीण, मजदूरों का तो उल्लेख नहीं है। बजट के आंकड़े इस उपेक्षा की पुष्टि करते हैं। जिला सचिव महिपाल चमरौड़ी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2025 में औसत कृषि विकास दर में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौजूदा केंद्रीय बजट में रासायनिक खादों पर 15,679 करोड़ की सब्सिडी कम कर दी गई है। इस कारण कृषि में आर्थिक संकट बढ़ेगा। किसान मजदूरों की कर्ज माफी के लिए कोई राशि आवंटित नहीं की गई है। सरकार बिजली विधेयक के माध्यम से कृषि में क्रॉस सब्सिडी खत्म करना चाहती है। ग्राम कमेटी प्रधान वेदपाल ने कहा कि सरकार के जनविरोधी बजट से किसान मजदूरों में भारी रोष है। 12 फरवरी को किसान मजदूर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed