फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers decided to support each other in the movement

Yamuna Nagar News: किसानों ने आंदोलन में एक-दूसरे का साथ देने का किया फैसला

Tue, 03 Sep 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers decided to support each other in the movement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। औरंगाबाद गांव में एचटी लाइन के विरोध में किसान आंदोलन को लेकर 14 गांवों के किसानों की महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन चढूनी से पैक्स प्रधान ईश्वर सिंह टोपरा ने की। किसानों ने आंदोलन में किसी भी विकट परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देने का भी फैसला किया।
महापंचायत में भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सतिंद्र लोहचब ने सभी को जानकारी दी कि एचटी आंदोलन के कारण एचटी लाइन का काम समस्त हरियाणा में पूर्णत: बंद है । भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा ने जो फैसला विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हरियाणा सरकार के खिलाफ वोट की चोट की अपील को लेकर 50 किसान महापंचायत करने का जो फैसला 21 जुलाई को जंतर-मंतर दिल्ली से लिया था उसके अंतर्गत ये किसान महापंचायत की गई।
विज्ञापन

वहीं 14 गांवों के एचटी लाइन से पीड़ित किसानों ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट की चोट देने का फैसला लिया। किसानों ने कहा कि वह कोई अस्पताल या कॉलेज नहीं मांग रहे, बल्कि जमीनों में से एचटी लाइन जाने से जो नुकसान होगा उसका उचित मुआवजा मांग रहे हैं। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना, डायरेक्टर मनदीप रोडछप्पर, महासचिव गुरबीर सिंह तलाकौर , ब्लाॅक प्रधान कृष्णपाल, हरपाल और भारतीय किसान यूनियन टिकैत से युवा उपाध्यक्ष चमन, ऋषिपाल, शिंगारा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed