फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers are not participating in politics, that is why we are behind: Chadhuni

किसान राजनीति में हिस्सा नहीं ले रहा, इसी वजह से पीछे : चढूनी

Thu, 20 Mar 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not participating in politics, that is why we are behind: Chadhuni
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की मार्केट कमेटी परिसर में जिला स्तरीय मीटिंग सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की देखरेख में हुई। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा नई मंडी नीति लेकर आने पर विरोध जताया गया। इसके अलावा सरसों की खरीद शुरू न होने, नेशनल हाईवे और रिंग रोड पर बने किसानों के खेतों के रास्ते और पानी निकासी की व्यवस्था पर चर्चा की गई। उन्हाेंने कहा कि 31 मार्च को जिला यमुनानगर की नई कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी लागू नहीं कर रही व न ही स्वामीनाथन रिपोर्ट। उन्होंने कहा कि किसान राजनीति में हिस्सा नहीं ले रहा है इसी वजह से पीछे हैं। वहीं भारतीय किसान का एक साथ ना होना भी किसानों का बहुत बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन

चढूनी ने टिकैत ग्रुप को घेरते हुए कहा कि वह सिर्फ औपचारिकता कर रहे हैं। उनको आर पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। 20 मार्च को मुख्यमंत्री के आवास के घेराव पर टिकैत ग्रुप के आह्वान पर गुरनाम सिंह चढूनी ने टिकैत ग्रुप को घेरते हुए कहा कि यह सिर्फ औपचारिकता कर रहे हैं। उनको आर पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। चढूनी ने कहा कि जब 2020-21 का आंदोलन था जब सांसदों को घेरने की बात आई थी या तो मर जाते या फिर किसान आंदोलन को हम जीत जाते। जिन तीन काले कानून के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी सरकार ने उसे हम पर थोप दिया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, जिला प्रधान संजू गुंदियाना, जिला महासचिव गुरबीर सिंह, डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर, संगठन सचिव विक्रांत, जिला उपाध्यक्ष गुरमेज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष करम सिंह मथाना, अंबाला मंडल महासचिव सुरजीत सिंह, अंबाला प्रधान मलकीत सिंह, गुलाब पूनिया आदि मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed