फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers are busy sowing wheat due to change in weather.

Yamuna Nagar News: मौसम में बदलाव आने से गेहूं की बिजाई करने में जुटे किसान

Fri, 31 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers are busy sowing wheat due to change in weather.
यमुनानगर में सुबह के समय आसमान में उमड़े बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार सुबह बादल उमड़ आए। बादलों की वजह से दिनभर मौसम ठंडा रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम ठंडा होने से लोग सुबह के समय गर्म कपड़ों में दिखे। दिन में एक बार तो तेज धूप निकली, लेकिन बादल फिर से उमड़ आने लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर बाद बादल रहने से धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
ठंड बढ़ने से बाजार में धीरे-धीरे शीतल पेय पदार्थों की मांग कम हो गई है। ठंड बढ़ने से किसान भी गेहूं की बिजाई में जुट गए हैं। किसानों को ट्रैक्टर चलाकर खेतों को तैयार करते हुए देखा जा रहा है। इस वक्त गेहूं की अगेती किस्म की बिजाई हो रही है। 10 नवंबर तक गेहूं की अगेती किस्म की बिजाई की जा सकती है। तापमान में अब जितनी ज्यादा कमी आएगी गेहूं को उतना ही फायदा होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि अब ठंड का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज जा सकता है। इसलिए किसान गेहूं की बिजाई जितनी जल्दी हो सके कर लें। अगैती किस्म की बिजाई करने में 11 दिन का ही समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed