फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers, angered by power outages, staged a blockade outside the corporation office.

Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने निगम कार्यालय के बाहर लगाया जाम

Thu, 16 Jul 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Jul 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers, angered by power outages, staged a blockade outside the corporation office.
रादौर बिजली निगम कार्यालय के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी करते ग्रामीण। ग्रामीण
रादौर। ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती से परेशान किसानों ने बुधवार को बिजली निगम कार्यालय के बाहर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे समय सिंह, सुमेर सिंह, सतीश कुमार, दीपक कुमार, सत्यम राणा, सोनू, शिवम, जोगिंद्र, प्रिंस, रामदीया, अशोक, राजकुमार, अनिल, मुकेश और राकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उनका कहना था कि बिजली समस्या को लेकर जेई से संपर्क करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि नाचरौन और करतारपुर फीडर से जुड़े सैकड़ों किसान धान की फसल की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं। अघोषित बिजली कटौती के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों में पानी की कमी हो रही है और धान की फसल प्रभावित होने लगी है। उन्होंने सरकार से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed