फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer leaders roaming the villages for the Mahapanchayat, Yamunanagar

महापंचायत को लेकर गांवों घूम रहे किसान नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders roaming the villages for the Mahapanchayat, Yamunanagar
किसानों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर की अनाज मंडी में 26 अगस्त को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू नेताओं की ओर से गांव-गांव घूम कर किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रविवार को मुस्लिम बाहुल्य घाड़ क्षेत्र में अपने साथियों सहित गांव नगली, नगला, जैतपुर, सलेमपुर कोही, गोराबनी, रामपुर चबूतरो, सुन्दरपुर समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया।
शाम को शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि महापंचायत में राकेश टिकैत के अलावा प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सहित प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी के लिए पूरे जिले की टीम ब्लॉक स्तरीय कमेटी के साथ जिले में प्रचार कर रहे हैं। किसान महापंचायत को लेकर किसानों में भारी उत्साह बना हुआ है। कृषि कानून को वापस कराने के लिए किसान अपनी कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं।उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण आंदोलन लंबा चल सकता है, लेकिन किसान कानून वापस करा कर ही दम लेंगे। क्योंकि यह फसल और नस्ल को बचाने का आंदोलन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धर्म तथा जात-पात में बांट कर किसान आंदोलन को कमजोर करना चाहती है, लेकिन सरकार की यह मंशा पूरी नहीं होने देंगे। सुभाष गुर्जर ने बताया कि महापंचायत पूरी तैयारी कर ली गई है और किसानों की एकता और ताकत को देखते हुए प्रशासन द्वारा बिलासपुर मंडी का शैड को भी खाली कराया जा रहा है। किसानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस किसान महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस दौरान करणवीर जिला महासचिव, मोहनलाल मुंडाखेड़ा प्रधान छछरौली, सुभाष हरतोल किसान नेता,गौरव जोगीवाड़ा युवा किसान नेता, अहमद अली नगली सरपंच,सलीम राजपुर मुस्ताक, सतार असलम नगली नाजिर हुसैन, असलम जैतपुर, शब्बीर जैतपुर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र सक्रिय
महापंचायत को लेकर पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। कई दिन से आंदोलन में शामिल उन किसानों को नोटिस भी भिजवाएं जा रहे हैं, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने पुरानी तमाम एफआईआर खंगाल ली है और उनके नामजद और शक के बिनाह पर भी किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इससे किसानों में रोष है। किसान नेता मंदीप रोड छप्पर का कहना है कि किसान हर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है और गिरफ्तारी का डर दिखाकर हमें कमजोर नहीं किया जा सकता। वहीं चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयानी का कहना है कि जिन भी किसान नोटिस न लें औ न ही परिवार के किसी सदस्य को लेने दें। किसान घबराएं नहीं भाकियू उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed