फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer and youth died in accidents on the highway

Yamuna Nagar News: हाईवे पर हादसों में किसान व युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer and youth died in accidents on the highway
कलेसर के नजदीक लाल ढांग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा किसान सड़क से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे दसौरा गांव के 55 वर्षीय किसान सुदेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं भंभौली के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से मां-बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

दसौरा गांव के बलदेव सिंह ने बताया कि वह अपने पिता 55 वर्षीय सुदेश के साथ खेती करता है। बुधवार शाम दोनों ट्रैक्टर ट्राली लेकर पांवटा साहिब से अपने गांव में आ रहे थे। उसके पिता ट्रैक्टर चला रहे थे। जबकि वह बराबर में बैठा हुआ था। कलेसर के पास पहुंचने पर वह पेशाब करने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतर गया जबकि उसका पिता ट्रैक्टर पर ही बैठा था। तभी पांवटा साहिब की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया और उनके ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिता सीट से उछल कर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बालछप्पर गांव के लाभ सिंह ने बताया कि उसका 28 साल का बेटा अमन कुमार काम के सिलसिले से जगाधरी गया था। उसे पता चला कि रात को भंभौली गांव के पास अमन का एक्सीडेंट हो गया है और वह सरस्वतीनगर के अस्पताल में भर्ती है। वह अपने बड़े बेटे प्रमोद कुमार के साथ अस्पताल में पहुंचा। वहां से उसे पता चला कि उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जगाधरी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उसे पता चला कि अमन व मंधार गांव का गुरप्रीत सिंह दोनों बुलेट बाइक पर भंभौल से भंभौली की तरफ आ रहे थे। बुलेट को गुरप्रीत चला रहा था। जब वैदिक वाटिका भंभौली से पहले मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बुलेट की तरफ वाहन को मोड़ दिया। खुद को बचाने के लिए गुरप्रीत ने बुलेट को सड़क से नीचे गन्ने के खेत में उतार दिया। इसी दौरान अमन सड़क पर गिर गया जिससे उसे चोट गगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतरखाना गांव की गुरप्रीत कौर उर्फ मन्नी ने बताया कि वह अपनी बेटी 18 वर्षीय कमलजीत कौर के साथ रात को एक्टिवा पर कमानी चौक से रिलायंस पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। तभी जगाधरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में बेटी के मुंह, सिर व टांगों पर गंभीर चोट आई। साथ ही वह भी घायल हो गई। आरोपी कार चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए फरार कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed