फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family members created ruckus in the hospital on the death of a woman , Yamunanagar

महिला की मौत पर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus in the hospital on the death of a woman , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक निजी अस्पताल में रविवार दोपहर महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हंगामा होने की सूचना मिलने पर अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत किया।
जगाधरी के भारत सेवक नगर निवासी मनबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर करीब 10 दिन से बीमार थी। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रही थी। रविवार को वह अपनी पत्नी को अस्पताल में लेकर आया तो डॉक्टर ने उसे एक्सरे करवाने की सलाह दी गई। रिपोर्ट में निमोनिया बताया गया। उसने डॉक्टर को बताया कि गलती से उसकी पत्नी ने फिटकरी का पानी पी लिया था।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल के डॉक्टर रविंद्र का कहना है कि परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। बिना सोचे समझे आरोप लगाए गए हैं।
करीब 15 दिन से वह महिला का इलाज कर रहे थे। उसके दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे। ऑक्सीजन की मात्रा 35 प्रतिशत थी। वेंटिलेटर न होने पर उन्होंने परिवार को सलाह दी गथी कि वह कहीं और शिफ्ट हो जाए, लेकिन परिजनों ने हाथ जोड़े तो उसे महिला को दाखिल कर इलाज शुरू करना पड़ा। इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई। मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की गई। गुरु अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया था। अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed