फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family members create ruckus over death of youth in Dasaura village

Yamuna Nagar News: दसौरा गांव में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over death of youth in Dasaura village
छछरौली। दसौरा गांव में 42 वर्षीय युवक करण की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर जमीनी विवाद को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रुकवा दिया और थाना छछरौली में हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि पुलिस की लगातार पूछताछ और कार्रवाई के दबाव में मृतक मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। परिजनों की मांग थी कि पहले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, उसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के भतीजे अनिल ने बताया कि गांव में परिवार के बीच एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायतें दी थीं। दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने करण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, इसके बाद से ही वह गहरे तनाव में रहने लगा था। अनिल का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर पुलिस करण को बार-बार थाने बुलाकर परेशान कर रही थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई। 25 जनवरी को अचानक करण की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने भी परिजनों का समर्थन करते हुए थाने में एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं दिया जाता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक वे शव नहीं लेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के थाने में एकत्र होने की सूचना पर डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की गंभीरता को समझा और आश्वासन दिया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि किसी की भी लापरवाही या गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed