फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fake note making gang busted, six arrested

Yamuna Nagar News: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fake note making gang busted, six arrested
यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 12.75 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की हैं। सूचना पर पुलिस ने पहले दो आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली करेंसी की छपाई पंचकूला के पीर मसूली में होती थी, जहां दबिश देकर पुलिस टीम ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ छछरौली थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर सवार होकर नकली करेंसी बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। फिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बलौली टी-प्वाइंट पर जाकर बाइक सवार दो युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान यमुनानगर के हड़ौली निवासी अरुण उर्फ लूसी और लेदा खादर निवासी शाहरुख के रूप में हुई। अरुण पर पहले भी लूट और चोरी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। वहीं शाहरुख 19 किलो डोडा, चूरापोस्त के साथ करीब 10 माह पहले पकड़ा गया था और जमानत पर बाहर आया हुआ है। दोनों आपस में दोस्त हैं। आरोपियों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि वे नकली करेंसी प्रभजोत के पास से लेकर आते हैं। जिसने पंचकूला के पीर मसूली में फ्लैट में कार्यालय बनाया हुआ है। इस पर टीम ने वहां रेड की, जहां से अंबाला के गांव गोला निवासी प्रभजोत, पंचकूला के रायपुररानी निवासी अशोक कुमार, पीपलीवाला निवासी ओम सिंह और पंजाब के पटियाला गांव सलेमपुर बलिया निवासी राहुल को काबू किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रभजोत ही नकली करेंसी तैयार करता है। वह पहले भी नकली करेंसी के केस में गिरफ्तार हो चुका है। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था और फिर से वह नकली करेंसी तैयार करने लगा। मौके से 200-200 रुपये की 12.75 लाख की नकदी बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों के तार अन्य जिलों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


तीन आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मंजूर, तीन को न्यायिक हिरासत में भेजा
नकली नोटों के साथ धरे गए अरुण, शाहरुख और राहुल को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा तीन अन्य आरोपी प्रभजोत, ओमसिंह और अशोक की तीन दिन की पुलिस रिमांड कोर्ट से मंजूर की गई है। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य जिलों और राज्यों में छापामारी कर गिरोह के अन्य आरोपियों को काबू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed