{"_id":"66317cd7bdb16c2d61007ef6","slug":"factory-contractor-accused-of-raping-a-girl-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118240-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैक्ट्री के ठेकेदार पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैक्ट्री के ठेकेदार पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप
Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्लाईवुड फैक्ट्री ठेकेदार ने अपने पास मजदूरी करने वाली युवती को घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गरीब परिवार से है। वह प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। वह फैक्ट्री में मुजकीर ठेकेदार के पास लेबर का काम करती है। 26 अप्रैल को वह फैक्ट्री से छुट्टी कर रात को पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में मुजकीर बाइक पर आया और उसे घर छोड़ने के बहाने से बैठा लिया। इसके बाद आरोपी बाइक को जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपी से बचकर घर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि आरोपी ठेकेदार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन