फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Factory and showroom sealed for non-payment of taxes

Yamuna Nagar News: टैक्स जमा न करने पर फैक्टरी व शोरूम सील

Sat, 13 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Factory and showroom sealed for non-payment of taxes
बकाएदारों की संपत्ति को सील करते निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। टीम ने अब जगाधरी में स्टील फैक्टरी और फर्नीचर शोरूम को सील कर दिया। दोनों संपत्तियों के मालिकों पर नगर निगम का 5,04,765 रुपए टैक्स बकाया है। इन बकायेदारों को नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी किए थे।
प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों की संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा व जगाधरी जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार व रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। जगाधरी जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार व रघुवीर सिंह की टीम शुक्रवार देर शाम जगाधरी के दुर्गा गार्डन पहुंची।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की टीम ने यहां जेएस स्टील फैक्ट्री को सील कर दिया। इस संपत्ति पर नगर निगम का 279381 रुपये संपत्ति कर बकाया है। इसके बाद निगम की टीम ने महाराजा अग्रसेन चौक स्थित नरेंद्रा फर्नीचर एंड डेकोरेटर दुकान को सील कर दिया। इस पर निगम का 225384 रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों संपत्तियां सील करने के साथ ही उन पर चेतावनी नोटिस चस्पा किया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है।

एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों की अब संपत्तियां सील की जा रही है। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति मालिक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। उन्होंने बताया कि जिनकी संपत्ति सील की गई है, उन्हें कई बार नोटिस जारी कर चेताया गया था। टैक्स जमा न कराने पर बकायेदारों को सुनवाई के लिए निगम कार्यालय बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed