फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eyes on the Olympics... athlete Divyanka is sweating it out on the field

Yamuna Nagar News: ओलंपिक पर निगाहें...मैदान पर पसीना बहा रही एथलीट दिव्यांका

Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Eyes on the Olympics... athlete Divyanka is sweating it out on the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले से अंतरराष्ट्रीय एथलीट दिव्यांका चौधरी की निगाहें ओलंपिक पर है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होने से लेकर पदक जीतने के लिए दिव्यांका ने अपना अभ्यास और कड़ा कर दिया है। पहले सुबह-शाम लगने वाली दौड़ का समय दो-दो घंटे से बढ़ाकर तीन-तीन कर दिया है। ऐसा कर दिव्यांका मैदान में सुबह शाम खूब पसीना बहा रही है।

तेजली गांव समीप सुंदरनगर पार्ट-2 निवासी 24 वर्षीय दिव्यांका चौधरी ने बताया कि अब तक जो पदक हासिल किए, उसमें 21 व 42 किलोमीटर की मैराथन शामिल हैं। उसे ओलंपिक तक पहुंचाना और उसमें देश के लिए खेलना व पदक जीत देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सबसे ऊंचा होते देखना है। यह ठान कर ही खेल मैदान में अभ्यास व प्रतियोगिताओं में उतरती हूं। आगे भी और बेहतर खेल प्रदर्शन करने का अरमान है।
विज्ञापन

इस पर मैदान में दौड़ने के अभ्यास के समय को और बढ़ाया है। सुबह और शाम तीन-तीन घंटे दौड़ लगा रही हूं, जिससे प्रतियोगिता के समय बेहतर प्रदर्शन सामने आए। साथ ही खेल से जुड़ी डाइट व अन्य बिंदुओं पर भी पूरा फोकस है। इस साल व अगले साल जो भी मैराथन होंगी, उसमें हिस्सा लेगी। पूरा विश्वास है कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होकर देश के लिए खेलूंगी और पदक जीतकर लाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ एशियन मैराथन में जीता कांस्य पदक
दिव्यांका ने बताया कि वह 10 जनवरी 2021 को बांग्लादेश के ढाका में हुई साउथ एशियन मैराथन में कांस्य पदक जीत चुकी है। अगले साल भी बांग्लादेश के ढाका में हुई साउथ एशियन मैराथन में प्रतिभागिता की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आठ वर्षों में 15 पदक हैं। राज्य व जिला स्तर पर भी सैकड़ों पदक हैं। अब अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का इंतजार है, जिसमें पदक जीतने के लिए कड़ा अभ्यास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed