फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eyes fixed on ward closure, waiting for approval on draft

Yamuna Nagar News: वार्डबंदी पर टिकी निगाहें, ड्राफ्ट पर मुहर का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Eyes fixed on ward closure, waiting for approval on draft
यमुनानगर। नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। वहीं मेयर व पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता सक्रिय हो गए हैं। कोई टिकट के लिए दलों के नेता व पदाधिकारियों तो कोई वोट के लिए जनता को रिझाने के प्रयास में जुटा है। सोशल मीडिया के अलावा फील्ड में भी इनका प्रचार दिखने लगा हैं। उनकी निगाहें वार्डबंदी पर टिकी हैं, जिसका ड्राफ्ट नगर निगम अफसर लोकसभा चुनाव से पहले सरकार को भेज चुके हैं।
विज्ञापन

वार्डबंदी ड्राफ्ट को सार्वजनिक कर दावे-आपत्तियां लेने की प्रक्रिया में भी माहभर का समय लगना तय है, इसलिए वार्डबंदी ड्राफ्ट पर इसी माह में मुहर लग जाने की संभावना जताई जा रही है। ज्ञात हो कि वार्डबंदी के लिए करीब दो साल पहले ही 11 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन कर लिया गया था और मई में हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही वार्डबंदी ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को भेज दिया गया था, पर पहले लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव के चलते वार्डबंदी कार्रवाई लटक गई। विधानसभा चुनाव निपटें एक माह हाे चुका है, तब नगर निगम चुनाव भी डेढ़-दो माह में होने की संभावनाएं हैं। इसलिए इसी माह में वार्डबंदी के ड्राफ्ट पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------------
26 हजार से अधिक जनसंख्या वाले वार्डों के क्षेत्र में जोड़ तोड़ संभव-
विभागीय सूत्रों की मानें तो वार्डबंदी में उन वार्डों के क्षेत्र में जोड़ तोड़ संभावित है, जिनकी जनसंख्या 26 हजार से अधिक है। क्योंकि अधिकतम जनसंख्या 26 हजार को आधार माना गया है। यदि किसी वार्ड में जनसंख्या 28 हजार है तो उसमें से कुछ एरिया कम जनसंख्या वाले वार्ड में जोड़ दिया जाएगा। इसी जोड़तोड़ सहित मेयर व वार्डों के आरक्षण को लेकर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग बेचैन नजर आ रहे हैं। पिछले निगम चुनाव को लेकर वार्डबंदी में भी सत्ता पक्ष पर विपक्ष वोट बैंक अनुसार जोड़तोड़ के आरोप लगा चुका है। मौजूदा समय में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत 22 वार्ड हैं। नई अधिसूचना के मुताबिक इस बार भी संख्या इतनी ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन-
वार्डबंदी का तैयार ड्राफ्ट मंजूरी के लिए भेजा हुआ है, जिस पर मंजूरी बाकी है। इसके बाद उस पर दावे-आपत्तियां लिए जाएंगे और वार्डबंदी फाइनल होगी।- विजय पाल यादव, डीएमसी, नगर निगम।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed