फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed opposition to duty and training in non-academic work

Yamuna Nagar News: शीतकालीन अवकाश में गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी लगाने व विभाग की ट्रेनिंग का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to duty and training in non-academic work
शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की और से शीतकालीन अवकाश में दसवीं और बारहवीं की अतिरिक्त कक्षा लगाने की आड़ में अध्यापकों से परिवार पहचान पत्र जैसे गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर रोष जताया। इसके विरोध में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने लघु सचिवालय के सामने बुधवार को धरना दिया। धरना स्थल पर करीब 150 लेक्चरारों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

हसला जिला प्रधान शशिकांत चौधरी ने कहा कि प्रदेश का शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहता है लेकिन विभाग की ओर से शिक्षकों को पूरे वर्ष गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझा कर रखा जाता है। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूल में टीचर की कमी रहती है। इसका विरोध हो रहा है लेकिन विभाग अतार्किक फैसले ले रहा है।
विज्ञापन

वहीं हसला प्रदेश संरक्षक वेद प्रकाश ने कहा कि 1 से 15 जनवरी तक विभाग की ओर से अतिरिक्त कक्षा लेने का पत्र अतार्किक है वहीं सर्दी से विद्यार्थियों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। सरकार को चाहिए था कि बच्चों की ऑनलाइन कक्षा लगवाई जाए। हसला जिला महासचिव इंद्रवीर ने बताया कि 1 से 15 के बीच में पीजीटी के प्रशिक्षण का पत्र भी आया हुआ है। अगर पीजीटी प्रशिक्षण पर होंगे तो स्कूल में कौन पढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्य शिक्षा इकाइयों में आपसी समन्वय की भारी कमी है। जिसका खामियाजा शिक्षक व विद्यार्थी को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसला प्रेस साचिव राकेश पांचाल ने बताया की यह सांकेतक धरना 15 जनवरी तक चलेगा। जिसमें विभिन ब्लॉक जगाधरी, रादौर, सरस्वती नगर छछरौली, साढौरा, बिलासपुर के प्रवक्ता 3 बजे से 5 बजे तक रोष प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शिक्षाविद सुरेश पाल, पूर्व हसला प्रधान परमजीत सिंह संधू, रोहतास राणा, शमशेर ,धर्मपाल, राकेश मल्होत्रा, ब्लॉक प्रधान रणधीर, विकास ,अनुज ,राजेश अत्री, सुरेंद्र, मान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed