फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed anger over stalled development works

Yamuna Nagar News: ठप पड़े विकास कार्यों पर रोष जताया

Tue, 28 Feb 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over stalled development works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वेलफेयर एसोसिएशन रादौर की मासिक बैठक रॉयल गार्डन पैलेस में हुई। अध्यक्षता प्रधान भगवत दयाल कटारिया ने की। बैठक में रादौर के ठप पड़े विकास कार्यों पर रोष जताया गया। रादौर में लाइट व्यवस्था के ठप होने पर सदस्यों ने नगरपालिका के प्रति असंतोष जाहिर किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि करीब तीन माह से स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर नहीं लगा। इससे रादौर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य बाजार में ही लाइटें बंद पड़ी हैं। शिव कॉलोनी व शास्त्री कॉलोनी में भी काफी लाइट बंद हैं। रादौर में बंदरों का भी आतंक है और सड़कों पर काफी बेसहारा पशु घूम रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि रादौर की मांगों व समस्याओं को लेकर एसोसिएशन की टीम जल्द रादौर एसडीएम से मिलेगी। नगर पालिका से मुख्य मार्गों पर वेलकम बोर्ड लगाने की भी मांग होगी। मौके पर सुशील अग्रवाल, मास्टर रविंद्र शर्मा, मुकेश अरोड़ा मक्की, मास्टर गुरचरण सिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, कुलदीप वर्मा, रामचंद्र सैनी, दर्शन लाल कांबोज, मनमोहन सिंह औजला, सुभाष मट्टू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed