Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Exploitation of the Brahmin community will not be tolerated; withdraw the UGC [directive]: Mangeram

ब्राह्मण समाज का शोषण नहीं बर्दाश्त, यूजीसी हो वापस : मांगेराम

Tue, 03 Nov 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of the Brahmin community will not be tolerated; withdraw the UGC [directive]: Mangeram
मुख्य अति​थि का स्वागत करते समाज के लोग। संवाद - फोटो : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलते पूर्व मंत्री ग्रोवर। स्रोत : स्वयं
यमुनानगर। गोविंदपुरी के भगवान परशुराम भवन में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर भाईचारे का संदेश दिया। सम्मेलन में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ आदि बद्री के मुख्य पुजारी राजेश्वर शास्त्री और गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। कार्यक्रम संचालन आयोजन समिति के वीरेंद्र त्यागी और जितेंद्र त्यागी ने किया। मुख्यातिथि मांगेराम त्यागी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूजीसी से जुड़े कानूनों को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट पर पुनर्विचार करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी यमुनानगर के अध्यक्ष राकेश त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज की एकजुटता पर जोर दिया। सम्मेलन के अंत में त्यागी ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष उमेश त्यागी और उनकी टीम ने मुजफ्फरनगर में भगवान परशुराम धर्मशाला के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, मांगेराम त्यागी को परसा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुनीत त्यागी, पवन शर्मा पहलवान, जिले सिंह पिचौलिया, सतीश गौतम, जय भगवान शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed