{"_id":"6854593999d2403933032cc4","slug":"explained-about-science-and-technology-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139628-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विज्ञान, तकनीक के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विज्ञान, तकनीक के बारे में बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई) की ओर से चलाया जा रहा समर स्कूल में शुक्रवार को व्याख्यान करवाया गया। यह स्कूल सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में लगाया जा रहा है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक चेतना, नवाचार के प्रति उत्सुकता, व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की रोपड़ आईआईटी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा सरदाना मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान व तकनीकी नवाचारों के सामाजिक सरोकारों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और दैनिक जीवन की चुनौतियां अभिनव समाधानों को जन्म देती हैं।
उन्होंने कार के एयर कंडीशनर के उदाहरण से बताया कि एक सामान्य असुविधा क्रांतिकारी तकनीक का आधार बन सकती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धर्मवीर ने की। वहीं, सोसायटी की महासचिव केया धर्मवीर, प्रबंधक महीपाल, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा व समर स्कूल समन्वयक कपिल शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए युवा मेंटर्स डॉ. आदेश, कोमल, सोनाली, राजन, शुभम एवं प्रियांशु ने विद्यार्थियों से संवाद किया।