फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Excise and Taxation Department will get relief from 60 years old building

Yamuna Nagar News: आबकारी एवं कराधान विभाग को 60 साल पुराने भवन से मिलेगी मुक्ति

Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Excise and Taxation Department will get relief from 60 years old building
यमुनानगर। आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय के अधिकारियों को कंडम भवन में बैठ कर काम करना पड़ रहा है लेकिन अब आबकारी एवं कराधान विभाग को 60 साल से ज्यादा पुराने भवन से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए विभाग को सेक्टर-17 में 7500 वर्ग मीटर जमीन अलॉट की गई है। यह जमीन सेक्टर में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के ठीक सामने है। इस जमीन पर बेसमेंट के अलावा चार मंजिला भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

जगाधरी में थाना शहर जगाधरी रोड पर आरटीए, आबकारी एवं कराधान विभाग, सहायक रजिस्ट्रार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग का कार्यालय एक ही परिसर में चल रहा है। इनमें आबकारी एवं कराधान विभाग का भवन 60 साल से ज्यादा पुराना है। भवन में दरारें आई हुई हैं। बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगता है। हालत ऐसी हो गई है कि भवन के छज्जे से सरिये तक बाहर निकले हुए हैं। यह भवन अब अंदर बैठ कर काम करने लायक नहीं है। इसलिए पीडब्ल्यूडी विभाग इसे कई साल पहले कंडम कर चुका है। विभाग के अधिकारियाें के पास कोई दूसरा भवन नहीं है, इसलिए इसके अंदर बैठ कर काम करना उनकी मजबूरी हो गया है। इतना ही नहीं कार्यालयों में रिकॉर्ड भी रखा हुआ है, जिसका बारिश के पानी से खराब होने का खतरा रहता है। खतरा केवल अधिकारियाें व स्टाफ को ही नहीं बल्कि उन लोगों को भी है जो रोजाना इनमें शिकायत लेकर या फिर किसी न किसी काम से आते हैं।
विज्ञापन

वालपेपर के सहारे चमकाने की कोशिश
अधिकारियों व स्टाफ के कमरों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दीवारों की हालत देख कर अंदर बैठने का भी मन नहीं करता। इसलिए कार्यालयों के अंदर वालपेपर व फाल सिलिंग लगाकर किसी तरह उन्हें बैठने लायक बनाया गया है। वह भी इसलिए ताकि बाहर से आने वाला कोई व्यक्ति कार्यालय की खस्ता हालत देख कर कोई तंज न कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सेक्टर में जमीन अलॉट हुई है: कृष्ण यादव
डीईटीसी कृष्ण यादव ने बताया कि यह सही है कि आबकारी एवं कराधान विभाग का कार्यालय काफी पुराना और कंडम हो चुका है। सेक्टर-17 में करीब 7500 वर्ग मीटर जमीन विभाग को अलाॅट की गई है। उम्मीद है जल्द ही विभाग का जिले में शानदार भवन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed