{"_id":"6a36e4ddcd54565b040f6a16","slug":"examination-centers-will-be-monitored-via-cctv-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158217-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से होगी निगरानी, 1,736 अभ्यर्थी देंगे नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से होगी निगरानी, 1,736 अभ्यर्थी देंगे नीट
Sun, 21 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करतीं जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। यूजी नीट आज जिले के छह केंद्रों पर होगी। इस दौरान छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी और दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी और पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे।
रीक्षार्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र में से कोई एक फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं, पूरी बाजू की कमीज, घड़ी, जेवरात और कड़ा पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए एक घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों के निरीक्षण कमरों की खिड़कियां और दरवाजे सही स्थिति में मिले तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध थीं। नोडल अधिकारी एडीसी नवीन अहूजा ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह भी यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किया है। परीक्षा केंद्रों के पास मोड़ पर पुलिस तैनात रहेगी। किसी भी व्यक्ति व वाहन को परीक्षा केंद्र के करीब प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर के सभी चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, ताकि व्यवस्था बनी रही।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
यमुनानगर व जगाधरी में तीन-तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जगाधरी में झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया बनाया गया। वहीं, यमुनानगर मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में केंद्र बनाए गए हैं।