फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Everyone has the right to live a happy life: Lubhanshi

सभी खुशहाल जीवन जीने का अधिकार : लुभांशी

Wed, 10 Jul 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Everyone has the right to live a happy life: Lubhanshi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्कूल प्रिंसिपल मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सिविल अस्पताल से नर्स लुभांशी, खेल विभाग से जूडो कोच जोगिंद्र, कबड्डी कोच सुनील व आयुष विभाग से नीरू मित्तल मुख्य वक्ता रहे।
लुभांशी ने कहा कि हर नागरिक को स्वस्थ व खुशहाल जीवन जीने का अधिकार है, लेकिन कई बार युवा जागरूकता की कमी व गलत संगत से नशे की आदत व मानसिक रोगों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे युवाओं को हेल्पलाइन नंबर 14416 पर निशुल्क मार्गदर्शन लेकर नशे की आदत व मानसिक रोगों से बचाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि सुबह खेलकूद की आदत को विकसित करने से नशे से दूर रहने में सहायता मिलती है। प्रदेश सरकार खेल के निशुल्क प्रशिक्षण के साथ खिलाड़ियों को आठ से 14 आयु वर्ग पर प्रतिमाह 1500 रुपये और 15 से 19 आयु वर्ग पर प्रतिमाह 2000 रुपये की आर्थिक सहयोग भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग से नीरू मित्तल ने बताया कि नियमित योग क्रियाएं जैसे ताड़ासन, पद्मासन, भुजंगासन और पर्वतासन करने से दिमाग को एकाग्र व शांत रखने में मदद मिलती है और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहा जा सकता है। मौके पर रजत, भारती, अंशिका, साहिल, सावी, लक्ष्य, नमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed