फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every section is unhappy with the policies of the government: Mittal

सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी : मित्तल

Tue, 06 Aug 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Every section is unhappy with the policies of the government: Mittal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी ने कहा कि सरकार में प्रत्येक वर्ग सड़क पर आंदोलन कर रहा है। सरकार सभी की अनसुनी कर रही है। सरकार से हर वर्ग दुखी है। दोनो नेता कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
मित्तल ने कहा कि ईपीएस 95 पेंशन स्कीम लागू करने को आंदोलन चल रहा है, परंतु सरकार ने इसमें संज्ञान नहीं लिया। महेंद्र मित्तल ने कहा कि यमुनानगर धार्मिक व औद्योगिक नगरी है। यमुनानगर की पहचान मां यमुना के नाम पर हैं। किंतु सरकार के कार्यकाल में यमुना मैय्या मैली हो गई है। यमुना नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के सर्वे में हर बार शहर की रैंकिंग गिरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी नीतियां जन विरोधी हैं।
विज्ञापन

महेंद्र ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारी, विद्यार्थी, चिकित्सक, नर्स, मजदूर, किसान, वकील, दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी, उद्यमी, गृहिणी, महिलाएं, युवा सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पोल खोलने के लिए वे लोगों के बीच जाएंगे। लोगों को दस साल में किए सरकार के कार्यों की जमीनी हकीकत के बारे बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed