फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every moment of devotion gives peace: Sudiksha Maharaj

भक्ति का हर पल देता सुकून : सुदीक्षा महाराज

Mon, 04 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Every moment of devotion gives peace: Sudiksha Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदूषण मन के भीतर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है। यह उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने तेजली ग्राउंड में आयोजित निरंकारी संत समागम के दौरान फरमाए। संत समागम में हरियाणा सहित, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सतगुरु माता ने आगे कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद मन की स्थिति स्थिरता व सुकून भरी होती है और भक्त सदैव परमात्मा की हर रजा में ही खुशी व सुकून महसूस करते है। चाहे वे चार पहिया वाहन पर हो या दो पहिया वाहन पर। उनका मकसद केवल यात्रा करने का साधन या सुविधा तक ही सीमित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने समझाया कि सांसारिक साधनों का उपभोग करते हुए प्रभु परमात्मा को हर पल हर क्षण जीवन में एहसास करते हुए जीवन जीकर हम आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन में एकरसता ला सकते हैं। सतगुरु माता जी ने फरमाया कि व्यवहार में गुस्सा या कटुता में कैसे संतुलन बनाकर मधुरता लानी है, परमात्मा का बोध हमें सही चुनाव व चयन करना सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी से प्रकृति को साफ सुंदर, स्वच्छ व निर्मल बनाने का भी आग्रह करते हुए कहा कि जब जन्म के समय हमें सुंदर स्वरूप में प्रकृति मिलती है तो इसे सुंदर छोड़कर जाने का सामाजिक दायित्व भी हम सबको निभाना है। इससे पूर्व निरंकारी राजपिता रमित ने अपने विचारों में सबसे पहले सभी श्रद्धालुओं को दो सप्ताह बाद समालखा स्थित निरंकारी अध्यात्मिक स्थल पर आयोजित होने वाले 77वें निरंकारी वार्षिक संत समागम की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक संत श्रद्धालु यही कामना करता है कि जिस प्रकार उनके जीवन में ब्रह्म ज्ञान द्वारा रोशनी आने से अंधेरी राहें मिट गई है। उसी प्रकार सारी मानव जाति ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति कर, अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर हो जाए। जब हम अंधकार से प्रकाश की ओर जाते हैं तो हमारे जीवन में आने वाली ठोकरें मिट जाती हैं।
इसी प्रकार ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद मानव की मनोस्थिति में परिवर्तन हो जाता है तथा वो सबके भले की कामना करता है। उन्होंने कहा कि सत्य, प्रेम, मानवता ही सर्वोच्च धर्म है। शाहाबाद के जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह ने दूर स्थानों से आए श्रद्धालु भक्तों का, यमुनानगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अन्य सभी विभागों का सहयोग देने के लिए आभार व शुकराना किया।

समागम के दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने भजन, कविताओं व विचारों से निरंकारी मिशन का विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। समागम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था। समागम में शहर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित अनेक गणमान्यों ने सतगुरु माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed