फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every mafia in Haryana has Congress' stamp on it: Yogi

हरियाणा में हर माफिया पर कांग्रेस का ठप्पा : योगी

Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Every mafia in Haryana has Congress' stamp on it: Yogi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रादौर विधानसभा के नाचरौन गांव और जगाधरी विधानसभा की नई अनाज मंडी छछरौली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। योगी के निशाने पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी रहे। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए विकास में बाधा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर माफिया पर कांग्रेस का ठप्पा लगा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल बाद भगवान राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। इस मार्ग में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा थी। जब तक देश में कांग्रेस का शासन रहा वह आपकी आस्था को सम्मान नहीं दे पाई। देश में आस्था से खिलवाड़ करना कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार बन गया।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनते ही मात्र पांच साल में वह काम हो गया जो 500 साल में नहीं हो पाया। कांग्रेस को राम से प्यार नहीं है। उसे केवल वोट बैंक की राजनीति करनी थी। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में लोग एक जून की रोटी को तरस रहे हैं और भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ दे रहा है। वहां पर लोग तड़प-तड़प कर मर रहे हैं और भारत करोड़ों लोगों को आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने हरियाणा में माफिया को पनपने देने का काम किया था। ऐसा कौन सा माफिया है जिस पर कांग्रेस का ठप्पा न लगा हो। अगर इस माफिया से छुट्टी चाहिए तो भाजपा की सरकार को बनाइए। भाजपा सुरक्षा, रोजगार, गरीब कल्याण व विकास की गारंटी है। मथुरा, वृंदावन को भी हमने सजाने का काम शुरू कर दिया है। शाकुंभरी देवी मंदिर का भी भव्य स्वरूप आने वाला है। जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बना तो खून की नदियां बहेंगी। खून की नदियां बहना तो दूर एक मच्छर भी वहां नहीं मरा है।
राहुल गांधी पर कसा तंज
योगी ने कहा कि राहुल गांधी यूपी में आएंगे तो हरियाणा की बुराई करेंगे। केरल में जाएंगे तो यूपी की बुराई करेंगे। जब विदेश में जाते हैं तो भारत की बुराई करते हैं। जब देश पर संकट आते हैं तो उन्हें भारत की 140 करोड़ की आबादी दिखाई नहीं देती। जो संकट में आपका साथ नहीं दे सकता वह आपका सच्चा साथी नहीं हो सकता है। कांग्रेस ने पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मनाने को कहा। बंटेंगे तो कटेंगे वाली गलती पहले हुई है वह अब नहीं करनी है।

कश्मीर में मौलवी भी करने लगे राम-राम
योगी ने कहा कि मैं दो दिन जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार करने के लिए गया। मौसम खराब होने के कारण में थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट के अंदर चला गया। वहां पर मुझे किसी ने पीछे से योगी जी राम-राम कहा। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो राम-राम करने वाला एक मौलवी था। मुझे विश्वास हो गया कि यह आर्टिकल 370 के हटने का परिणाम है। अब यह समझ में आ रहा है कि अगर हम बंटे नहीं होते तो न राम मंदिर टूटता और न ही कृष्ण जन्मभूमि पर कोई दूसरा ढांचा खड़ा होता। यहां तक की देश को भी गुलाम नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed