फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every day one's life is at risk in the path of education

Yamuna Nagar News: शिक्षा की राह में रोज लगती जान की बाजी

Thu, 02 Nov 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Every day one's life is at risk in the path of education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की शिक्षा की राह में रोज जान की बाजी लग रही है, क्योंकि इन्हें रोडवेज व निजी बसों के दरवाजों पर लटक व छतों पर बैठ आना-जाना पड़ रहा हैं। यह तस्वीर यमुनानगर को 50 यूरो-6 व छह एसी बसें मिलने के बाद बदलने की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ।
अब यमुनानगर रोडवेज डिपो के बेड़े कुल बसें बढ़कर 191 हो गई हैं। यमुनानगर डिपो से विभिन्न रूटों पर 170 से 180 बसें आनरूट हैं। इसके बाद जिले के ग्रामीण रूटों के बीच ही नहीं बल्कि यमुनानगर व जगाधरी सहित अन्य बस अड्डों पर भी विद्यार्थियों की ओर से जान जोखिम में डालने का नजारा नहीं बदला है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बस रुकते ही चढ़ने की मारामारी है, जिसमें कई बार धक्कामुक्की की स्थिति भी बन रही है। यही नहीं काफी विद्यार्थी बसों में खड़े या उनके दरवाजों पर लटक और छतों पर चढ़ शिक्षण संस्थानों से घर आते-जाते आसानी से देखते जा सकते हैं। इन हालात में छात्राएं ज्यादा दुखी हैं, जो इन परेशानियों से बचने को निजी वाहनों या कैब व ऑटो में महंगा किराया अदा कर आने जाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर व जगाधरी बसस्टैंड से सैकड़ों छात्र-छात्राएं दामला, रादौर, कुरुक्षेत्र, मुलाना, हथिनीकुंड सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिक्षण संस्थान में पढ़ने जाते हैं। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों से यमुनानगर व जगाधरी शहर के शिक्षण संस्थानों में भी हजारों विद्यार्थी पढ़ने जाते हैं। डिपो की बसों के 170-180 के समय में करीब 50 समय जिले के ग्रामीण रूटों के हैं। बाकी दूसरे जिलों व राज्यों के हैं।
विद्यार्थी बोले, नई बसें ग्रामीण रूटों पर नहीं चलाईं
यमुनानगर बस स्टैंड से दामला जाने वाले विद्यार्थियों में राजेश, सन्नी, निशा, अंकिता ने बताया कि रोज यहां से दामला तक बसों के दरवाजों पर लटक या अंदर खड़े होकर सफर करना पड़ता है और वापसी में कई बार बस मिलती नहीं और ऑटो व अन्य वाहनों में महंगा किराया अदा कर आना पड़ता है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि डिपो पर आई 56 नई बसें दिल्ली, मनाली, कांगड़ा, शिमला, चंडीगढ़, गुरुग्राम जैसे रूटों पर लगा दीं, जिन्हें जिले के ग्रामीण रूटों पर चलाने की जरूरत थी।
आम आदमी पार्टी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक, राहुल भान, रवि निल्ला, विकास जैन ने बताया कि उन्होंने यमुनानगर व जगाधरी बसस्टैंड पर रोडवेज सर्विस का जायजा लिया। विद्यार्थी जान जोखिम में डाल सफर करते दिखे। डीसी व रोडवेज जीएम को ज्ञापन देकर जिले के ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसें बढ़ाने की मांग होगी। विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए सोमवार से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। एक हजार विद्यार्थियों के हस्ताक्षर लेने का लक्ष्य है।

डिपो से संचालित सभी रूटों पर मांग मुताबिक बसें व समय रखे गए हैं। इसमें किसी रूट पर बस व समय बढ़ाने या किसी नए रूट को चलाने की मांग है तो उसे पूरा करने का प्रयास होगा। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed