फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every class ran with enthusiasm in the marathon

Yamuna Nagar News: मैराथॉन में उत्साह से दौड़ा हर वर्ग

Mon, 10 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Every class ran with enthusiasm in the marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमर उजाला और चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से एक दौड़ सेहत की ओर मैराथॉन का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथॉन को रवाना किया। वहीं मैराथॉन में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स स्थित अमर उजाला कार्यालय से सुबह साढ़े सात शुरू हुई मैराथॉन गोबिंदपुरी रोड से होते हुए मधु चौक, रेलवे स्टेशन रोड से प्यारा चौक, नेहरू पार्क, मॉडल टाउन में एसपी आवास के सामने से वापस अमर उजाला कार्यालय पर संपन्न हुई। मैराथॉन में हुसैन प्रथम, देव द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नन्हीं बच्ची हरनूर को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मैराथॉन के सहयोगी संचालक चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज के सुधीर चंद्रा व अक्षय चंद्रा, कैपिटल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल संचालक कुलजिंद्र सिंह सोढ़ी व मनप्रीत कौर, अमर द ज्वेलर्स संचालक सुंदर नारंग, रंजीत नारंग, मंगला मॉलडिंग संचालक लविश गाबा, फाल्कन ऑटोमोबाइल संचालक हर्षदीप सिंह भट्टी, जेट फिनाइल संचालक अभिषेक भार्गव विशेष तौर पर पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राणा नाहरपुर भी कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक खेमलाल सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा गंभीर समस्या
नाहरपुर के मंडल अध्यक्ष के आदेश राणा ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले समाप्त हो जाता है और उसके परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। युवा वर्ग में नशा करने के बढ़ती प्रवृति बहुत गंभीर समस्या है। नशे से दूर रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
नशे से रहें दूर
जेट फिनाइल के संचालक अभिषेक भार्गव ने कहा एक समय था जब युवाओं में व्यायाम व सुबह की सैर को लेकर जुनून हुआ करता था। युवा नशाखोरी व अन्य कुरीतियों में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। युवाओं को नशे से दूरी बनानी होगी।
व्यायाम करें युवा
चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज के संचालक अक्षय चंद्रा ने कहा बिना व्यायाम के कुछ नहीं है। व्यायाम से ही शरीर स्वस्थ रह सकता है। इसलिए अपनी रोजाना की दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें, चूंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
कसरत से रहेंगे स्वस्थ
कैपिटल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के संचालक कुलजिंद्र सिंह सोढ़ी ने कहा व्यायाम हृदय को मजबूत बनाता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। रक्त प्रवाह में वृद्धि से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है।
अच्छी सेहत जरूरी
भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने कहा कि एक दौड़ सेहत की ओर, इसका अर्थ है अच्छी सेहत के लिए सैर और व्यायाम करें। यदि शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो जिंदगी में कोई कार्य नहीं कर पाएंगे। देश को ऊंचाईयों तक ले जाने में युवा अहम हैं।
सेहत की करें देखभाल
अमर द ज्वेलर्स के संचालक सुंदर नारंग ने कहा कि सभी प्रकार की प्रतिबद्धताओं के बावजूद लोगों को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य के उचित देखभाल के लिए समय अवश्य निकालें। बढ़ती उम्र के साथ लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति कहीं न कहीं लापरवाह दिखते हैं।
अपने स्वास्थ्य को जानें
मंगला मॉलडिंग के संचालक लविश गाबा ने कहा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है क्योंकि इससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य की स्थिति जानना जरूरी है। जागरूकता बीमारियों से बचाव का महत्वपूर्ण तरीका है।

युवा समाज की रीढ़
फाल्कन ऑटोमोबाइल संचालक हर्षदीप सिंह ने कहा युवा देश समाज की रीढ़ होते हैं। युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलने से देश समाज के विकास की गति सम्भव है। अपने कौशल से देश की प्रगति में युवा अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। युवाओं को व्यायाम भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed