फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even after the ban life is going to jump in the canal

पाबंदी के बाद नहर में लगा रहे छलांग, जा रही जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Even after the ban life is going to jump in the canal
पश्चिमी यमुना नहर में जयधर के पास नहाते समय डूबे दो युवकों के शव शुक्रवार को गोताखोरों की टीम ने नहर से निकाल लिए। दोनों युवकों के शव नहर में बने कुंड से मिले। इससे पहले एक शव बीते रोज ही बरामद कर लिया गया था। शुक्रवार को भी नगर निगम के गोताखोर अमर सिंह की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

गांव जयधर निवासी 30 वर्षीय साजिद, 25 वर्षीय मुस्तकीम, 20 वर्षीय नसीम उर्फ सिम्मी और 15 वर्षीय आमिर खान वीरवार को नहाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में आए थे। नहाते समय साजिद, मुस्तकीम व नसीम गहरे पानी में चले गए और मस्ती करने लगे। तभी एक के बाद एक तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। तभी नहर किनारे नहा रहे आमिर खान की नजर उन पर पड़ी। आमिर ने गांव में जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ नहर किनारे पहुंचे। गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश करने के बाद साजिद को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं नसीम व मुस्तकीम का पता नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह नगर निगम के गोताखोर अमर पहलवान, रामकेश, सुरेंद्र सिंह की टीम युवकों की तलाश में पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंची। उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर नहर में डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी। गोताखोर अमर पहलवान ने बताया कि कई घंटे तक खोजबीन के बाद एक कुंड में काफी गहराई से एक युवक का शव बरामद किया गया। फिर उसी के पास दूसरे युवक का भी शव बरामद किया गया। दोनों के शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
विज्ञापन

खनन माफिया ने बनाए हुए हैं नहरों में कुंड
पश्चिमी यमुना में जगह-जगह पर खनन माफिया द्वारा खनन सामग्री निकाली जाती है। रेत निकाले जाने से नहर में जगह जगह बड़े बड़े कुंड बने हुए हैं। ये कुंड इतने गहरे हैं कि एक हाथी भी इसमें आराम से समा जाता है। ऐसे में जब युवा नहर में नहाते हैं तो वे इन कुंड में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद नहर में नहा रहे युवा
प्रशासन की ओर से नहर व नदी में नहाने पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके गर्मी से राहत के लिए युवा दिनभर नहर में नहाते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस का दावा है कि वह नहर किनारे गश्त करती है, जो नहर में नहाते हुए पाया जाता है। उसे समझाया जाता है। प्रशासन की तरफ से भी नहर में नहाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के चेतावनी बोर्ड लगाए हुए हैं, लेकिन फिर भी युवक नहर में नहाते हैं।

छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि नहर में डूबे दोनों युवकों के शव मिल गए हैं। इससे पहले एक युवक का शव वीरवार को ही बरामद कर दिया गया था। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed