फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even after spending crores of rupees, filth spread in the city

Yamuna Nagar News: करोड़ों खर्च के बाद भी शहर में पसरी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Even after spending crores of rupees, filth spread in the city
डोर टू डोर कचरा उठान पर नगर निगम साल के करीब 26 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है और इसी सुविधा की एवज में निगम क्षेत्र के लोगों से करोड़ों रुपये शुल्क भी वसूला जा रहा है। बावजूद शहर की तस्वीर नहीं बदल पाई है। अब भी वार्डों में कॉलोनियों, मोहल्लों व गांवों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों के किनारे भी कचरा गिर रहा है। इसकी वजह वार्ड पार्षद नियमित कचरा उठान न होना बता रहे हैं। उनकी मानें तो कई दिन बाद डोर टू डोर कचरा उठान के वाहन पहुंच रहे हैं, इसलिए मजबूरन लोग घरों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों का कचरा आसपास गिरा रहे हैं। बता दें कि नवंबर की शुरुआत से लगातार शहर में कचरा उठान की व्यवस्था बिगड़ी नजर आ रही है। त्योहारी सीजन के बीच भी हालात ये हैं कि नगर निगम कार्यालय से एक से दो किमी. के दायरे में भी दिनभर सड़कों किनारे कचरा पड़ा नजर आ रहा है। ऐसा ही नजारा वार्ड नौ में शास्त्री कॉलोनी के केशव पार्क समीप, वार्ड आठ में गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज के बाहर, शक्तिनगर में वेयर हाउस गोदाम के बाहर, छोटी लाइन कमला नगर समीप सहित दर्जनों स्थानों पर रहता है। जहां दुर्गंध व मक्खी-मच्छरों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधि हरमीन कोहली, वार्ड पांच से पार्षद विनय कांबोज, वार्ड सात से पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड आठ से विनोद मरवाह ने कहा कि डोर टू डोर कचरा उठान पर नगर निगम की ओर से हर साल करीब 20 से 26 खर्च किए जा रहे हैं। इसी सुविधा की एवज में निगम क्षेत्र के लोगों से करोड़ों रुपये का शुल्क भी वसूला जा रहा है। बावजूद इसके नतीजा सिफर है, क्योंकि काम का ठेका लेने वाली एजेंसियों से निगम अफसर टेंडर में दिए नियमों मुताबिक काम नहीं लग पाते हैं। इस बार भी ऐसा हुआ, अभी त्योहारी सीजन है, तब भी वार्डों में कॉलोनियों, मोहल्लों व गांवों से डोर टू डोर नियमित कचरा उठान नहीं हो रहा। जहां कई दिन बाद कचरा उठान के वाहन पहुंचते हैं, जिस पर मजबूर होकर लोग घरों-दुकानों में इकट्ठा किया कचरा आसपास गिराने पर मजबूर हैं। इस पर संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई का नियम है, पर अफसर ढिलाई बरतते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य दोनों जोन में चल रहा है। अगर कहीं कचरा उठान नहीं हो रहा है तो ऐसे स्थानों पर एजेंसी को कचरा उठान के वाहन भेज कचरा उठान कराया जाएगा। गलियों-सड़कों में भी कहीं कचरा है तो उसका भी उठान कराया जाएगा। -हरजीत सिंह, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed