फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even after a year and a half, the outgoing sarpanch's husband did not find any clue of the killers

निवर्तमान सरपंच पति के हत्यारों को डेढ़ साल बाद भी सुराग नहीं, अब सरपंच बनने से पहले उसकी मौत का किया ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Even after a year and a half, the outgoing sarpanch's husband did not find any clue of the killers
छप्पर के गांव बालछप्पर में 22 मई 2020 को हुई निवर्तमान सरपंच सतनाम कौर के पति रशपाल सिंह की हत्या के आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बेखौफ बदमाशों ने बालछप्पर के मंधार रोड स्थित चार दुकानों पर चार पांच फायर कर दो पोस्टर चस्पा किए हैं। जिन पर लिखा है कि जो भी व्यक्ति सरपंच बनना चाहेगा वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा। शटरों पर गोलियों के निशान व पोस्टर देखकर दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम तक पुलिस आरोपियों का पता लगाने में विफल थी।
विज्ञापन

बाल छप्पर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंधार रोड पर उन्होंने मकान के पास चार दुकानें बनाई हुईं हैं। उसका मकान उसकी दुकानों के पिछली साइड में पड़ता है। उसकी दुकानों में एक दुकान पर उसकी पत्नी सीमा देवी मनियारी ने की हुई है। एक दुकान उसके चाचा के लड़के गुरदयाल सिंह ने बिजली के सामान की कर रखी है। एक दुकान बाल छप्पर निवासी रणजीत सिंह की नाई की है। एक दुकान टायर पंक्चर की है। छह जनवरी की शाम को वह दुकानें बंद करके घर आ गए थे। सुबह उसके पड़ोसी राजिंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान के शटर पर किसी ने गोलियां चलाई हुईं हैं और दुकान की दीवार पर पोस्टर लगा रखे हैं।
विज्ञापन

उसने अपने पिता के साथ दुकान पर जाकर देखा तो उसकी दुकान के बाहर दीवार पर दो पोस्टर लगे हुए थे। दोनों पर लिखा हुआ था कि जो भी व्यक्ति सरपंच बनना चाहेगा वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा। इसके अलावा इनमें अभद्र शब्द लिखे हुए थे। एक गोली का निशान उसकी पत्नी की मनियारी की दुकान के शटर पर बना हुआ था। वहीं नाई की दुकान के शटर पर भी तीन गोलियां लगने के निशान थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed