{"_id":"678955eba2e4e9b4c80e37fa","slug":"even-a-small-idea-is-effective-in-a-startup-nagpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131637-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप में छोटा आइडिया भी कारगर : नागपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप में छोटा आइडिया भी कारगर : नागपाल
Fri, 17 Jan 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंक्यूबेशन स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सेल व इंस्टीट्युशन इनोवेशन काउंसिल दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्टार्टअप डे सेलिब्रेट किया गया। देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित रनवे स्टार्टअप इनक्यूबेटर के सीनियर मैनेजर मोहित नागपाल व मैनेजर हरीश पुंडीर मुख्य वक्ता रहे। नागपाल ने कहा कि स्टार्टअप के लिए छोटा आइडिया भी कारगर है।
कार्यक्रम को-ओडिनेटर एवं कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अनीता मौदगिल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में स्नातक व स्नातकोत्तर की 120 छात्राओं ने भाग लिया। मोहित नागपाल ने छात्राओं को स्टार्टअप और इंक्यूबेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप की शुरुआत की थी।
स्टार्टअप के लिए सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से चर्चा की। नया स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जा रही है। स्टार्टअप के जरिए जहां युवा आत्मनिर्भर बनेंगे, वहीं वे दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आइआइसी कनवीनर विवेक, सदस्य डॉ सुनीता कौशिक, डॉ रीटा सिंह, को-ओडिनेटर ममता थापर, मनीका सेठी, मंजीत कौर, डॉ रिचा ग्रोवर ने सहयोग दिया।