फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ETP plant will be built in the city: Kanwarpal

शहर में बनेगा ईटीपी प्लांट : कंवरपाल

Wed, 10 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
ETP plant will be built in the city: Kanwarpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर में स्थापित मैटल इंडस्ट्री के दूषित पानी का निस्तारण करने के लिए ईटीपी प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट पर सरकार की ओर से करीब 99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ईटीपी प्लांट बनने से उद्योगपतियों को ही नहीं बल्कि शहर के हजारों लोगों को इसका लाभ होगा।
चूंकि बर्तन फैक्टरियों का दूषित पानी नालियों व नालों में बहता है। जिससे भारी दुर्गंध आती है। यही नहीं कैमिकल युक्त होने के कारण इससे बीमारियां फैलने का भी डर रहता है। इसी को लेकर मंगलवार को हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिले। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बोर्ड के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। इस दौरान मैटल फैक्टरी संचालकों ने मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे से समय से उनकी समस्या चली आ रही है। इससे फैक्टरी संचालकों के साथ श्रमिकों व आसपास रहने वाले हजारों लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की निकासी के लिए ठोस प्रबंध किए जाने चाहिए। फैक्टरी संचालकों की समस्या पर मंत्री ने कहा कि इसका समाधान निकाल लिया गया है। इसके लिए ईटीपी प्लांट बनाया जाएगा। जिस पर सरकार की ओर से 98.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि ईटीपी प्लांट बनने के बाद दूषित पानी की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं इससे मैटल इंडस्ट्री के उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। मनोज गुप्ता ने कहा कि मैटल इंडस्ट्री में इस ईटीपी प्लांट बनने से उद्योगों को गति मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जगाधरी शहर के लोगों व मैटल इंडस्ट्री संचालकों की मांग पर सभी कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले का व्यापार व उत्पादन बढ़े इस दिशा में सरकार उद्यमियों को विशेष सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed