फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Enthusiasm among students to join NCC

Yamuna Nagar News: एनसीसी में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह

Tue, 08 Sep 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among students to join NCC
एनसीसी की चयन प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सोमवार को एनसीसी के नए कैडेट की चयन प्रक्रिया करवाई गई। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में एनसीसी से जुड़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता समेत निर्धारित विभिन्न मानकों के आधार पर विद्यार्थियों की योग्यता परखी गई। विभिन्न शारीरिक चुनौती गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयनित किया गया।
विज्ञापन

चयनित कैडेट को प्राचार्या डॉ. करुणा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। साथ ही उनमें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार ने चयनित कैडेट्स का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी के आदर्शों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को इन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। महाविद्यालय प्रशासन और एनसीसी इकाई के अधिकारियों ने चयनित कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed