फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entered the ashram and misbehaved with the operator

Yamuna Nagar News: आश्रम में घुसकर की संचालिका से अभद्रता

Thu, 25 Jan 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Entered the ashram and misbehaved with the operator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ताजेवाला गांव स्थित अवेस्ता फाउंडेशन के आश्रम में घुसकर आरोपियों सामाजिक कार्यकर्ता अंधेरी वेस्ट मुंबई निवासी नाज पटेल के साथ मारपीट की। आरोपियों पर आश्रम चलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये मंंथली मांगने का भी आरोप है। गांव के सरपंच पर भी आरोपियों का पक्ष लेने व आश्रम खाली करवाने का दबाव डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में सरपंच समेत चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आश्रम संचालिका नाज पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव ताजेवाला में अवेस्ता फाउंडेशन के नाम से आश्रम चलाया हुआ है। जो कि दिल्ली की रजिस्टर्ड संस्था है। आश्रम में सड़क पर घूम रहे असहाय लोगों को रखा जाता है। 22 जनवरी को लाइट गई हुई थी। इस दौरान वह आश्रम में आग सेक रही थी। तभी गांव ताजेवाला निवासी नासिर, फिरोज व गांव खिजरी निवासी जावेद उसके आश्रम में घुस गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने फोन से वीडियो बनानी शुरू कर दी और उसके साथ अभद्र भाषा बोलने लगे। आरोपी उसे आश्रम बंद करने के लिए कहने लगे। आरोपियों ने कहा कि अगर उसे आश्रम चलाना है तो उसे 50 हजार रुपये मंथली देने होंगे। इस दौरान उसने सरपंच जाकिर हुसैन पर फोन करके उसे बुला लिया। आरोप है कि सरपंच ने उसकी एक न सुनी और आरोपियों का साथ देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने उसे रेजुलेशन डालकर आश्रम को उठाने की धमकी दी और आश्रम चलाने के बदले 50 हजार रुपये महीना देने को कहा। जब उसने पुलिस को फोन किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed