{"_id":"6576254098b9e02604010075","slug":"enraged-by-posting-objectionable-posts-people-surrounded-the-police-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-10411-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आपत्तिजनक पोस्ट डालने से भड़के लोगों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आपत्तिजनक पोस्ट डालने से भड़के लोगों ने घेरा थाना
Mon, 11 Dec 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। विशेष समुदाय के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने और वीडियो डालने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज समुदाय के लोगों ने रविवार को साढौरा थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी की ओर से दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, 18 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर सुनील सरपंच नामक व्यक्ति की आईडी से समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के अलावा वीडियो डाली गई थी। उस समय आरोपी के विरुद्ध पुलिस को शिकायत देकर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन 50 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे समुदाय के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, इसलिए सामाजिक माहौल को बनाए रखना चाहते हैं और केवल ऐसे लोगों को सजा दिलाना चाहते है, जो इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालकर भाईचारे का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इससे नाराज लोग रविवार को साढौरा थाने पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी मेम सिंह की गैर मौजूदगी में पुलिस कर्मचारियों ने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया पर प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक थाना परिसर में डटे रहने की चेतावनी दी। करीब चार घंटे बाद थाना प्रभारी मेम सिंह थाने में पहुंचे। उन्होंने समुदाय के लोगों को दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी थाने से लौटने पर राजी हुए। इस मौके पर अब्दुल सत्तार, सरपंच कुर्बान अली, गुलजार, ताज मोहम्मद, अयूब चाणचक, नौशाद, शम्मी, इरफान, माजिद खारी और आशिक अली जैतपुर व अन्य मौजूद रहे।