{"_id":"6289593228bf000071725fd0","slug":"england-s-olay-dyeing-city-with-south-england-yamuna-nagar-news-knl108959957","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को बिलासपुर में गिरे ओले, आंधी से पेड़ टूटे, बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को बिलासपुर में गिरे ओले, आंधी से पेड़ टूटे, बिजली रही गुल
विज्ञापन
बिलासपुर में पेड़ का टहना गिरने से टूटा थाने का बोर्ड व बाधित हुआ रास्ता।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम ने शुक्रवार की आधी रात को अचानक करवट ली। तेज आंधी चलने के साथ बिलासपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। रात को घर की छतों पर गिर रहे ओले ऐसे लग रहे थे, जैसे कोई पत्थर बरसा रहा हो। इस दौरान बिलासपुर के साथ जगाधरी, छछरौली और प्रतापनगर में बारिश भी हुई, जबकि सरस्वतीनगर, साढौरा और रादौर में सिर्फ अंधड़ का प्रकोप दिखा। मौसम बिगड़ने के साथ ही जिले के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई और शहर से देहात तक अंधेरे में डूब गया। इसके बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और कई दिनों से गर्मी झेल रहे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार शाम करीब नौ बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बिजली चमकने लगी। थोड़ी हवा चली, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। फिर आधी रात को अचानक चली आंधी से बिलासपुर क्षेत्र में काफी संख्या में पेड़ टूट गए। थाना बिलासपुर परिसर में खड़े पेड़ का बड़ा टहना टूट कर सड़क के बीच गिर गया। पेड़ का टहना गिरने से थाने का बोर्ड भी टूट गया। सुबह होते ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग टूटे पेड़ों को समेटने के लिए निकल पड़े। वहीं आंधी की वजह से रात भर क्षेत्र में बिजली गुल रही। पाबनी फीडर के कई पोल पेड़ गिरने से टूट गए। शनिवार की सुबह बमुश्किल बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके अलावा बिलासपुर शहरी क्षेत्र में भी रातभर बिजली गुल रही। परवेश, अंकुश गुप्ता, हितेश, राजीव सिंगला, सुभाष बंसल, सुरेंद्र आदि ने बताया कि धोबी मोहल्ला, शिव चौक, हरतौल रोड, श्रीराम कॉलोनी में रातभर बिजली नहीं रही। ऐसे में रात को इनवर्टर भी जवाब दे गए। सुबह सप्लाई चली तो लाइट बहुत डिम थी। कई ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से सुबह पेयजल संकट भी गहरा गया।
तेज आंधी के साथ ही जिले जगाधरी, बिलासपुर, छछरौली व प्रतापनगर में बारिश भी हुई। जबकि सरस्वतीनगर, साढौरा व रादौर में न तो बारिश हुई और न ही ओले गिरे। मौसम में आए बदलाव की वजह से शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
वर्जन-
बिजली निगम बिलासपुर के एसडीओ रामकुमार सैनी ने बताया कि पेड़ गिरने से ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगहों की बिजली रात को बंद किया गया था, वहीं कई जगह आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे शनिवार की सुबह सुचारु किया गया।
आंधी से आम उत्पादकों को नुकसान
आम उत्पादकों का मौसम इस बार कड़ा इम्तिहान ले रहा है। रात को चली आंधी से एक बार फिर पेड़ों पर लगे आम जमीन पर गिर गए। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। ठेके पर बाग लेने वाले लोगों का कहना है कि इस बार पहले ही महंगे रेट पर आम के बाग मिले हैं। इसके बाद अब तक कई बार आंधी आ चुकी है, जिससे आम का उत्पादन कम होगा और उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। पहले ही आम के पेड़ों पर मैंगो बग व मैंगो हॉपर कीटों ने कहर बरपा रखा है। बागवानी विभाग के अनुसार जिले में 6000 हेक्टेयर पर आम के बाग हैं। जिनसे सालाना 71634 मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है।
----------
जिले में आगामी दिनों में यह रहेगा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 38 26
सोमवार 35 23
मंगलवार 31 22
बुधवार 35 24
वीरवार 38 25
-------
किस ब्लॉक में कितनी बारिश (एमएम में)
ब्लॉक बारिश
जगाधरी 06
बिलासपुर 07
छछरौली 03
प्रतापनगर 05
रादौर 00
सरस्वतीनगर 00
साढौरा 00