फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Engine oil becomes costlier, vehicle service costs rise

Yamuna Nagar News: इंजन ऑयल महंगा, वाहनों की सर्विस पर बढ़ा खर्च

Sun, 05 Apr 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Engine oil becomes costlier, vehicle service costs rise
शहर के साहब मोटर गैरेज में कार सर्विस के बाद इंजन ऑयल डालते मैकेनिक। संवाद
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के साथ चल रहे इस्राइल और अमेरिका के युद्ध का असर अब आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के चलते इंजन ऑयल के दाम बढ़ गए हैं, जिससे जिले में वाहनों की सर्विस महंगी हो गई है। बीते कुछ दिनों में इंजन ऑयल की कीमतों में 30 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर बाइक, कार चालकों के अलावा ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है। बाइक में जहां एक लीटर इंजन ऑयल डाला जाता है, वहीं इसके दाम 30 से 40 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसी तरह कारों में तीन से साढ़े तीन लीटर इंजन ऑयल लगता है, जिसके चलते सर्विस का खर्च 50 से 60 रुपये तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

हालांकि, इस बढ़ोतरी के बीच कुछ दुकानदार मौके का फायदा उठाने से भी नहीं चूक रहे हैं। कई जगहों पर ग्राहकों से कार इंजन ऑयल के लिए 100 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। सर्विस कराने पहुंचे लोगों को यह कहकर डराया जा रहा है कि अभी तो मामूली बढ़ोतरी हुई है, आने वाले दिनों में इंजन ऑयल मिलना भी मुश्किल हो सकता है। इस तरह की बातों से घबरा कर ग्राहक दुकानदारों द्वारा बताए गए रेट पर ही भुगतान कर रहे हैं। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे वाहन चालकों के लिए यह बढ़ोतरी नई चिंता बन गई है। गौरव ने बताया कि इस बार उसने अपनी बाइक की सर्विस करवाई। इस बार इंजन ऑयल 40 रुपये महंगा मिला। स्थानीय बाइक मैकेनिक बिंदर ने बताया कि डीलर खुद इंजन ऑयल की कमी का हवाला देकर उन्हें 30 से 40 रुपये महंगा दे रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में उन्हें भी ग्राहकों से बढ़ा हुआ रेट लेना पड़ रहा है। वहीं, कार मैकेनिक साहब सिंह का कहना है कि जो डीलर इंजन ऑयल की सप्लाई करते हैं, उनका कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। उनका मानना है कि ईरान से तेल की आपूर्ति कम होने के कारण यह स्थिति बनी है। यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में और उछाल आ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed