फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   End of trade license victory of business class: Mahendra Mittal, Yamunanagar

ट्रेड लाइसेंस खत्म होना व्यापारी वर्ग की जीत : महेंद्र मित्तल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
End of trade license victory of business class: Mahendra Mittal, Yamunanagar
ट्रेड लाइसेंस रद्द होने पर खुशी मनाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को केनाल रेस्ट हाउस में हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज ने की। अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने ट्रेड लाइसेंस खत्म करने के फैसले को व्यापारी वर्ग की जीत बताया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया गया।
मित्तल ने कहा की व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का सहयोग करता है। सरकार ने जीएसटी लागू करते हुए कहा था कि इसके बाद कोई नया टैक्स या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने जीएसटी के बाद व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस व टैक्स लगा दिया था। ट्रेड लाइसेंस से अफसरशाही हावी होती जा रही थी। व्यापारी पर खर्चों का बोझ बढ़ गया था। ट्रेड लाइसेंस के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल चार वर्ष से संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन

मांगपत्र व ज्ञापन देकर सरकार से ट्रेड लाइसेंस खत्म करने की मांग की जा रही थी। नगर निगम कार्यालय के बाहर घेराव व धरने प्रदर्शन भी किए गए। इस दौरान व्यापारियों ने इसके विरोध में सरकार की व्यापार व बाजार बंद भी किया था। मित्तल ने कहा कि व्यापारियों का संघर्ष रंग लाया है। सरकार ने ट्रेड लाइसेंस व टैक्स रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ट्रेड लाइसेंस खत्म करने की नोटिफिकेशन जारी कर निगम कार्यालय भेजे। ताकि कोई भी विभाग या अधिकारी व्यापारी को नोटिस न भेजे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों को संगठित किया जाएगा। सभी व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज व कारपेंटर प्रदेशाध्यक्ष कमल धीमान ने कहा कि जब नगर निगम की ओर से संपत्ति कर लिया जाता है, तो अलग से कोई कर व लाइसेंस फीस नहीं लेनी चाहिए। व्यापारी वर्ग द्वारा शॉप एक्ट, फूड एक्ट, लेबर एक्ट, मार्केटिंग बोर्ड, बिक्री कर, आयकर इत्यादि लाइसेंस लिए हुए हैं तो नगर निगम के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस रद्द किए जाने से व्यापारी निगम की अफसरशाही से बचेगा।

यहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि इस प्रणाली के कारणों से उनके बच्चे व्यापार छोड़ कर उद्योगपतियों के पास नौकरियां करने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में व्यापारी काम छोड़ देगा। बैठक में महिला जिला प्रभारी सुमन लता, अनुराधा शर्मा, उदयप्रभा, नीलम बंसल, नेहा, जिला प्रभारी संदीप गांधी, जिलाध्यक्ष दीपककपूर, जिला सचिव दीपक बढौला, अभिराज राणा, नीरज गांधी, वीरेंद्र गुप्ता, विजय अग्रवाल, सुरजीत शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed