{"_id":"6a19ecabe0a0a841c801999d","slug":"encroachments-removed-and-goods-seized-from-bypass-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156890-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाईपास रोड से अतिक्रमण हटा सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाईपास रोड से अतिक्रमण हटा सामान किया जब्त
Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाईपास रोड से अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। प्रवक्ता
- फोटो : धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाते बाइक सवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत महाराणा प्रताप चौक से चांदपुर बाईपास तक सड़क किनारे किए गए अस्थाई कब्जा, साइन बोर्ड व अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क तक फैले सामान को निगम की टीम ने जब्त किया और दोबारा सामान रखने पर बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने की। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। यह टीमें सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण, खुले में गंदगी फैलाने वालों व कचरे में आग लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
जोन दो में शुक्रवार को मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के मार्गदर्शन में सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा व होमगार्ड के जवानों के जवानों की टीम महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। टीम ने बाइपास रोड पर सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। टीम की इस कार्रवाई को देखकर दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान उठाकर दुकानों के भीतर रखना शुरू किया।
विज्ञापन
टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से साइन बोर्ड, होर्डिंग व दुकानों के सामान को उठाकर निगम के वाहन में लोड किया। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि बाईपास रोड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। अतिक्रमण होने के कारण अक्सर मार्ग जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी।
जाम में फंसकर वाहन चालकों, राहगीरों और अन्य नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क के किनारे अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।